Kya Loge Tum Latest Video Song: इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्में बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।
फ्लॉप हो रही फिल्मों के बीच अब एक्टर का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। अक्षय कुमार के नए वीडियो सॉन्ग को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि इस गाने को अक्षय ने पंजाबी सिंगर ‘बी प्राक’ (B Praak) के साथ कोलैबोरेट किया है।
‘क्या लोगे तुम’ रिलीज
बता दें कि बीते दिन अक्षय कुमार का नया म्यूजिक वीडियो ‘क्या लोगे तुम’ (Kya Loge Tum) रिलीज हुआ है। इस वीडियो में अक्षय के अपोजिट एक्ट्रेस अमाइरा दस्तूर (Amyra Dastur) हैं। 15 मई की शाम को रिलीज हुए इस वीडियो को कॉफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
हार्टब्रेक सॉन्ग है
वहीं, अगर इस गाने की कहानी की बात करें तो ये अक्षय के पुराने म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ (Filhal) और ‘फिलहाल 2’ (Filhal 2) के जैसा ही है। नए म्यूजिक वीडियो ‘क्या लोगे तुम’ में अक्षय कुमार के किरदार को उनकी खूबसूरत बीवी (अमाइरा दस्तूर) से धोखा मिलता है और वो उनको चीट करती नजर आ रही है। कुल मिलाकर ये एक हार्टब्रेक सॉन्ग है।
अब तक 12 मिलियन व्यूज पा चुका है गाना
बता दें कि ये गाना ‘बी प्राक’ (B Praak) के डेब्यू एल्बम ‘जोहराजबीन’ (Zohrajabeen) का पहला सिंगल है। वहीं, इस गाने के लिरिक्स ‘जानी’ (Jaani) ने लिखे हैं और कम्पोज भी उन्होंने ही किया है। इस गाने का म्यूजिक बी प्राक ने दिया है और सिंगर भी वही हैं। वहीं, इस वीडियो को अरविंदर खैरा (Arvindr Khaira) ने डायरेक्ट किया है। साथ ही अक्षय के इस गाने को अच्छे व्यूज मिल रहे हैं और ये गाना खबर लिखे जाने तक 12 मिलियन व्यूज पा चुका है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
4 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines