हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'भारत की कहानियों से...', हॉलीवुड के सुपरहीरो के बारे में अक्षय कुमार ने क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा कि हॉलीवुड कई बार हमारी भारतीय संस्कृति और पौराणिक कहानियों से आइडिया लेता है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि हॉलीवुड सुपरहीरो जैसे आयरन मैन, सुपरमैन, बैटमैन और स्पाइडर-मैन की कहानियां और उनकी शक्तियां भारतीय पौराणिक कथाओं से ली गई हैं। विष्णु मांचू ने भी इस बात पर अपनी राय रखी।

अक्षय कुमार ने क्या क्या?

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि हॉलीवुड ने भारतीय पौराणिक कथाओं से काफी कुछ लिया है। उन्होंने कहा कि यहां पर इतनी सारी कहानियां हैं और मुझे लगता है कि हॉलीवुड हमारी कहानियों से बहुत कुछ लेता है। उनके सुपरहीरो और उनकी शक्तियां सब हमारी पौराणिक कथाओं से इंस्पायर हैं। हमारे पास जो कहानियां हैं वो अविश्वसनीय हैं, जैसे मैं खुद ‘कन्नप्पा’ की कहानी नहीं जानता था, जब तक मैंने फिल्म के लिए नहीं सुना।”

इस पर विष्णु मांचू ने भी अपनी राय दी कि उन्हें भी लगता है कि स्टार वॉर्स “महाभारत” से इंस्पायर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ET भी सत्यजीत रे की लिखी एक स्क्रिप्ट से इंस्पायर था। ऐसा माना जाता है कि 1982 में जब स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म  ET रिलीज हुई थी, तो यह अफवाह थी कि उन्होंने सत्यजीत रे की स्क्रिप्ट द एलियन की नकल की है।

विज्ञापन

फिल्म ‘कन्नप्पा’ के बारे में

अक्षय कुमार और विष्णु मांचू अगली बार फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। यह एक पौराणिक ड्रामा फिल्म है जो भगवान शिव के भक्त ‘कन्नप्पा’ की कथा पर आधारित है। विष्णु मांचू इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मोहनलाल और प्रभास अहम किरदारों में हैं। अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं, और काजल अग्रवाल देवी पार्वती की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- क्या ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा पहनते हैं विग? सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola