Akshay Kumar Sunny Deol:हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ‘गदर 2’ (Gadar 2) के बंगले ‘सनी विला’ (Sunny Villa) की नीलामी पर विराम लगा दिया है। बैंक ने ये फैसला 24 घंटों के अंदर लिया है। इससे पहले बैंक ने सनी की प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा था, जिसके बाद अब बैंक ने अपना फैसला वापस लेते हुए नीलामी को रोक दिया है। इसी बीच खबर है कि ऐसा करने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का भी हाथ बताया जा रहा है। हाल में सामने आ रही एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि अक्षय कुमार, सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले को बचाने के लिए कर्ज चुकाने में मदद के लिए आगे आए हैं।
अब, अक्षय की टींम कई ओर से इस दावे का सच सामने आया है, जिसमें इस बात को एक दम झूठ बताया जा रहा है। रविवार (19 अगस्त) को एक बैंक ने नोटिस जारी किया था कि सनी देओल को दिए गए करीबन 56 करोड़ के लोन की वसूली के लिए सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की ई-नीलामी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वेटर बने, गाड़ियां धोईं, टैक्सी चलाई; अब करोड़ों के अकेले मालिक हैं Randeep Hooda
क्या सच में Akshay Kumar ने की सनी देओल की मदद?
इस खबर के सामने आने के बाद एक न्यूज पोर्टल ने ये दावा किया था कि अक्षय कुमार, सनी देओल बचाव में आगे आए और कथित तौर पर एक्टर के लोन का एक बड़ा हिस्सा चुकाने में उनकी मदद की पेशकश की है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि एक डील के तहत सनी देओल एक तय किए गए समय में अक्षय कुमार को लोन चुकाएंगे। साथ ही दावा किया गया था कि अक्षय सनी के लोन को चुकाने के लिए लगभग 30-40 करोड़ रुपये का भुगतान भी करेंगे।
अक्षय कुमार की टीम ने बताया – दावे हैं झूठ
वहीं इस सभी दावों को खारिज करते हुए अक्षय कुमार की टीम की ओर ये कहा गया कि ‘ऐसे सभी दावे बिल्कुल झूठ हैं’। इस बयान के सामने आने के बाद बाद सोमवार (20 अगस्त) को बैंक ने जुहू बंगले के लिए नीलामी नोटिस वापस ले लिया। साथ ही कहा गया है कि इसमें कोई तकनीकी गड़बड़ी थी।
दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिर कर रही कमाल
हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) और अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘OMG 2’ एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज़ हुईं, जिसमें से गदर 2 में 10 दिनों के 377 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अक्षय की फिल्म में अपने क्लब में 100 करोड़ का बिजनेस जमा कर चुकी है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines