Hera Pheri 3 Controversy: परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से पीछे हटने से सभी फैंस निराश हैं। साथ ही फिल्म के कलाकार और मेकर्स भी अभी तक इस बात को पचा नहीं पा रहे कि परेश रावल ने अचानक इतना बड़ा फैसला कैसे ले लिया? हर दिन उनके बारे में एक नई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर डायरेक्टर प्रियदर्शन का चौंका देने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने परेश रावल को लेकर नए खुलासे किए। साथ ही परेश के फैसले से अक्षय कुमार पर क्या बीती? वो भी रिवील कर दिया है।
परेश के फैसले से दुखी हैं प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने हाल ही में मीडिया को दिए बयान में खुलासा किया कि परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने का अनाउंसमेंट करने से पहले किसी को भी अपने इस फैसले के बारे में जानकारी नहीं दी थी। बाद में जब प्रियदर्शन ने उनसे बात करने की कोशिश की तो परेश रावल ने जो जवाब दिया, वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रियदर्शन का कहना है कि वो परेश के फैसले से शॉक्ड हैं और उन्हें काफी दुख पहुंचा है।
डायरेक्टर ने किया फोन तो क्या बोले परेश रावल?
दरअसल, अनाउंसमेंट के बाद प्रियदर्शन को परेश ने एक मैसेज भेजा था। इसमें एक्टर ने लिखा था कि प्रियदर्शन के लिए उनके मन में कोई गलत फीलिंग्स नहीं हैं और वो उनकी रिस्पेक्ट करते हैं, लेकिन अपने ही कारणों की वजह से वो फिल्म से पीछे हट रहे हैं। प्रियदर्शन ने बताया कि उन्होंने परेश को रोकने की कोशिश नहीं की क्योंकि एक्टर ने उन्हें इस बारे में कुछ बताया ही नहीं था। जब प्रियदर्शन एक्टर को फोन कर रहे थे, तो परेश ने उन्हें एक मैसेज भेजा, ‘प्लीज मुझे फोन मत करो। ये मेरा फैसला है और इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है।’
यह भी पढ़ें: The Traitors की रिलीज डेट का ऐलान, Karan Johar ने कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर भी दिए हिंट
अक्षय कुमार के तो निकल आए आंसू
परेश ने उनसे ये भी कहा कि वो आगे भी साथ में काम करेंगे। प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार ने कभी भी किसी का रोल नहीं काटा। वो कभी भी डायरेक्टर के मामले में टांग नहीं अड़ाते। वहीं, जब अक्षय कुमार को परेश के बारे में पता चला तो उनकी आंखों से आंसू आ गए थे। दरअसल, कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका था। IPL में टीजर रिलीज होना था और अक्षय ने फिल्म के राइट्स भी खरीद लिए थे। ऐसे में अक्षय ने प्रियदर्शन से आंखों में आंसू लेकर कहा, ‘प्रियन, परेश ने हमारे साथ ऐसा क्यों किया?’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines