Akshay Kumar Indian Citizenship: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है और जानकारी दी है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है।
एक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द!
एक्टर ने पोस्ट कर दी जानकारी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब भारत के नागरिक बन चुके हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए इसकी अनाउंमेंट भी कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बधाई भी दी है। वहीं, अब फैंस भी बेहद खुश हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।
यूजर्स कर रहे इस तरह के कमेंट्स
एक यूजर ने अक्षय के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘हेटर्स के पास एक चीज थी बोलने के लिए वो भी चली गई, जय हिंद।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘सबकी बोलती बंद अब’, एक और यूजर ने लिखा है कि वेलकम। इस तरह के कमेंट्स अब फैंस अक्षय के इस पोस्ट पर कर रहे हैं। साथ ही एक्टर को बधाईयों के भी कमेंट्स आ रहे हैं।
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
वहीं, अब अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म ओएमजी 2 हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी है। फिल्म में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार बहुत जल्द सोराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। बताे दें कि ये फिल्म 1 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines