Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच पहली बार अक्षय कुमार का बयान सामने आया है। अक्षय कुमार ने अब परेश रावल को लेकर पहला पब्लिक स्टेटमेंट दिया है। दरअसल, आज अक्षय कुमार की फिल्म ‘हॉउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान अक्षय ने मीडिया के सभी सवालों के भी जवाब दिए। अब अक्षय नजर आएंगे, तो उनसे परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बारे में तो पूछा जाएगा ही! वहीं, अक्षय ने इस पूरे विवाद के बाद परेश रावल को लेकर क्या कहा? चलिए जानते हैं।
अक्षय कुमार ने परेश को लेकर दिया पहला बयान
दरअसल, अक्षय कुमार को कहा गया कि परेश रावल को फिल्म छोड़ने के लिए मूर्ख बताया जा रहा है। इस बारे में उनका क्या कहना है? ये सुनते ही अक्षय कुमार बीच में बोले पड़े। एक्टर ने परेश रावल का सपोर्ट करते हुए कहा, ‘सबसे पहले तो मैं कहूंगा कि इस तरह के शब्द (बेवकूफ जैसे शब्द) का अपने को-स्टार के लिए इस्तेमाल करने का मैं समर्थन नहीं करता। ये ठीक नहीं है। वो कई सालों से मेरे साथ हैं। मैं पिछले 30-32 सालों से उनके साथ काम कर रहा हूं।’
अक्षय ने परेश को बताया अच्छा दोस्त
अक्षय कुमार ने बाद में परेश रावल संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए आगे कहा, ‘हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं। मैं उन्हें एडमायर करता हूं।’ अक्षय कुमार ने फिर ‘हेरा फेरी 3’ को बीच में छोड़ने के परेश रावल के फैसले पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘जो भी कुछ है, मुझे नहीं लगता कि ये वो जगह है, जहां मैं इस बारे में बात करना चाहता हूं। जो कुछ भी हुआ है, वो बेहद सीरियस मामला है। यह मामला कोर्ट में हैंडल किया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि मैं इस बारे में यहां कुछ बोलना चाहता हूं।’
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela का Cannes 2025 में लगे झूठे आरोपों पर फूटा गुस्सा, पोस्ट शेयर कर सुनाई खरीखोटी
अक्षय बोले कोर्ट में निपटेगा मामला
अब अक्षय कुमार ने इतना कुछ होने के बाद भी परेश रावल को अपना दोस्त बताया है। एक्टर के बयान से साफ है कि वो आज भी परेश रावल की इज्जत करते हैं और उन पर कोई कीचड़ नहीं उछालना चाहते। एक्टर ने परेश रावल को लेकर बेवकूफ जैसे शब्द का इस्तेमाल करने पर भी आपत्ति जताई है। हालांकि, ये जरूर कह दिया है कि ये मामला कोर्ट में ही सुलझेगा। अब आगे क्या होगा वो तो फैंस भी जानना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
47 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines