सिर्फ 99 रुपये में मिल रहा है अक्षय कुमार की फिल्म 'Mission Raniganj' का टिकट, जल्द करें बुक

Mission Raniganj Ticket Price: अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की टिकट की कीमत कम हो गई है। नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर निर्मताओं ने दर्शकों को ये ऑफर दिया है।

Mission Raniganj Ticket Price

Mission Raniganj Ticket Price: अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को इसी महीने 6 तारीख को रिलीज किया गया है। दर्शकों से इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिलता दिख रहा है। हालांकि, अक्षय कुमार के फैन्स मिशन रानीगंज को देखने के लिए बेताब हैं। अब, मिस्टर खिलाड़ी ने अपने फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज की टिकट की कीमत कम कर दी गई है।

विज्ञापन

99 रुपये में मिल रहा ‘Mission Raniganj’ का टिकट

अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ थिएटर में फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये बहुत बड़ी खुशबरी है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिशन रानीगंज का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें ये बताया गया है कि ‘नेशनल सिनेमा डे’ पर रानीगंज की टिकट का प्राइस सिर्फ 99 रुपये है।

विज्ञापन

टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित मिशन रानीगंज जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व वाली टीम के अथक समर्पण को दर्शाता है, जिन्होंने फंसे हुए नाबालिगों के एक समूह को बचाया था।

विज्ञापन

Mission Raniganj Box Office Collection

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत हुई। हालांकि इसमें अच्छी उछाल आई है। फिल्म ने भारत में अब तक 16.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मिशन रानीगंज को पुलकित सम्राट की फुकरे 3 और शाहरुख खान की जवान से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ