Mission Raniganj का बॉक्स ऑफिस पर रहना हुआ मुश्किल, लगातार गिर रही अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

Mission Raniganj Box Office Collection Day 4 (May Earn): हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘मिशन रानीगंज’ चौथे दिन कितनी कमाई कर सकती है।

Mission Raniganj Box Office Collection Day 4 (May Earn)

Mission Raniganj Box Office Collection Day 4 (May Earn)

विज्ञापन

Mission Raniganj Box Office Collection Day 4 (May Earn): बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ रिलीज हुई है। टिकट खिड़की पर फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की। हालांकि फिल्म को कमाई के लिए जमकर मेहनत करनी पड़ रही है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि टिकट खिड़की पर खिलाड़ी कुमार की ये फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई कर सकती है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

चौथे दिन इतना कलेक्शन कर सकती फिल्म

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ अपनी रिलीज के चौथे दिन भारत में 2.00 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का कुल कलेक्शन 14.60 करोड़ हो जाएगा। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

बीते 3 दिनों में फिल्म ने की इतनी कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘मिशन रानीगंज’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 2.8 करोड़, दूसरे दिन 4.80 करोड़, तीसरे दिन 5.00 करोड़ और चौथे दिन ये फिल्म अनुमानित 2.00 करोड़ की कमाई कर सकती है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

अगर खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म की कहानी का बात करें तो इसमें एक सर्वाइवल थ्रिलर की कहानी है। साल 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड्स के ढहने पर आधारित इस फिल्म की कहानी हर किसी का दिल छू रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही है। साथ ही दोनों की कमेस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मे

वहीं, अगर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में कई फिल्में शामिल है। जैसे- ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’, और ‘हेरा फेरी 3′ इसके साथ ही अभिनेता स्काई फोर्स’ में भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ