बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 3 मिनट 3 सेकंड के इस ट्रेलर को फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने ‘केसरी चैप्टर 3’ भी कंफर्म कर दिया है। तीसरे पार्ट की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म की अगली फ्रेंचाइजी हरि सिंह नलवा पर आधारित होगी। बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के दृश्य दिखाए गए हैं।
कौन थे हरि सिंह नलवा?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने बताया कि वह इसका तीसरा पार्ट हरि सिंह नलवा पर बनाएंगे। बता दें कि हरि सिंह नलवा सिख कमांडर थे, जो महाराणा रणजीत सिंह की सेना के एक सम्मानित नेता था और उन्होंने कश्मीर, पेशावर और हजारा के गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। हरि सिंह नलवा ने अफगानों के खिलाफ जीत हासिल की थी। यही नहीं उन्होंने खैबर दर्रे के जरिए पंजाब में अफगानों के हमले को रोकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने सिख साम्राज्य के लिए राजस्व संग्रह को सुरक्षित करने के लिए कश्मीर और पेशावर में एक टकसाल को स्थापित किया था।
अक्षय कुमार ने दिया था हिंट
अक्षय कुमार पहले भी सिख कमांडर हरि सिंह नलवा के किरदार को लेकर हिंट दे चुके थे। साल 2022 में उन्होंने फीवर एफएम को एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान जब अक्षय से पूछा गया था कि वह पर्दे पर किस किरदार को निभाने की ख्वाहिश रखते हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें हरि सिंह नलवा का किरदार निभाना है। अब ‘केसरी चैप्टर 3’ पर अपडेट देते हुए अक्षय कुमार ने बताया है कि अगली किस्त उन्हीं की जिंदगी से इंस्पायर्ड होगी।
यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 Trailer: अक्षय कुमार के 5 डायलॉग दमदार, ट्रेलर देख क्या बोली पब्लिक?
क्या है ‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी
‘केसरी चैप्टर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में जलियांवाला बाग के नरसंहार को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील का किरदार निभाया है, जो अंग्रेजों द्वारा जलियांवाला में किए गए जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उनके अलावा फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। इन दोनों ने भी वकील का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जबकि ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines