अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ इन दिनों गॉसिप का हॉट टॉपिक बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर जो कंट्रोवर्सी चल रही है, उससे फैंस भी जुड़ चुके हैं। परेश रावल ने फिल्म छोड़कर लाखों दिल तोड़ दिए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया कि ये मामला अब कोर्ट में ही सुलझेगा। वहीं, अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
नाडियाडवाला या अक्षय किसके पास हैं फिल्म के राइट्स?
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि फिरोज नाडियाडवाला के पास अभी भी ‘हेरा फेरी’ के राइट्स हैं और उन्होंने इसे फिलहाल अक्षय कुमार को नहीं सौंपा है। हालांकि, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है? उसका खुलासा तो फिल्म के डायरेक्टर ने कर दिया है। प्रियदर्शन ने रिवील किया है कि अक्षय कुमार के पास ‘हेरा फेरी’ के राइट्स हैं या नहीं। प्रियदर्शन का कहना है कि उन्होंने खुद पेपर्स देखे हैं।
अक्षय ने कितने करोड़ में खरीदे ‘हेरा फेरी’ के राइट्स?
डायरेक्टर ने सारी अफवाहों को खारिज करते हुए बताया कि अक्षय कुमार ने हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के पूरे अधिकार फिरोज नाडियाडवाला से खरीद लिए हैं। ये सौदा 10 करोड़ रुपये में हुआ है। आपको बता दें, फिरोज नाडियाडवाला ने पहले दो पार्ट्स प्रोड्यूस किए थे। अब अक्षय के पास सिर्फ ‘हेरा फेरी 3’ के नहीं, बल्कि पूरी फ्रेंचाइजी के राइट्स हैं। प्रियदर्शन का कहना है कि उन्हें ये बात इसलिए पता है क्योंकि उन्होंने इसका पेपरवर्क देखा है।
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Sidhu Moose Wala ट्रिब्यूट ट्रैक रिलीज करने के बाद रैपर को मिली धमकी, दर्ज हुआ मामला
प्रियदर्शन ने खुद देखे पेपर्स
प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार ने उन्हें एग्रीमेंट दिखाया है। इससे साफ हो गया है कि अक्षय ने फिरोज नाडियाडवाला से Intellectual Property Rights खरीद लिए हैं। पूरे पेपर्स देखने के बाद ही प्रियदर्शन ने फिल्म के लिए हामी भरी थी। अब परेश रावल के फिल्म से पीछे हटने पर अक्षय कुमार को काफी नुकसान हो रहा है। वो इस फिल्म में करोड़ों रुपये इंवेस्ट कर चुके थे।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
27 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines