The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।गौरतलब है कि एक्टर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma Show) में पहुंचे थे। कपिल के शो में लेटेस्ट प्रोमो में अक्षय, कपिल को अपनी फ्लॉप फिल्मों के जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आए।
कपिल के शो में पहुंचे अक्षय कुमार
हाल ही में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘कठपुतली’ (CuttPutlli) के प्रोमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी नजर आईं। शो के दौरान अक्षय और कपिल के बीच जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिली। शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस को कपिल और अक्षय का मस्ती भरा यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
अभी पढ़ें – ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के सीक्रेट कैम्पेन से उठा पर्दा, सेल्सपर्सन की भूमिका में दिखे सेलेब्स
अभी पढ़ें – Brahmastra 2: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ करने से Hrithik Roshan ने किया इंकार, जानें वजह
‘नजर लगा देता है’
कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि, कॉमेडी स्टार अक्षय कुमार से पूछते हैं कि ‘पाजी हर बर्थडे पर आप एक साल छोटे कैसे हो जाते हो? कपिल की इस बात का अक्षय बेहद शानदार अंदाज में जवाब देते हैं।खिलाड़ी कुमार कहते हैं, ‘ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पे…मेरी फिल्मों पे, पैसों पे नजर डाल दी। अब फिल्में नहीं चल रहीं कोई।’ अक्षय का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
नहीं चला अक्षय का जादू
साल 2022 अक्षय कुमार के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ है। गौरतलब है कि एक्टर कि , अब तक 3 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं दिखाया। आपको बता दें कि, अक्षय की इस साल ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ रिलीज हुई। ये सभी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही। उनकी हालिया रिलीज ‘कठपुतली’ OTT पर रिलीज हुई हो लेकिन इस फिल्म को भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines