Happy Birthday Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। आज यानी 9 सितंबर को अक्षय अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant: आदिल को नहीं पसंद गर्लफ्रेंड की ये बात, राखी ने कहा- ‘इस्लाम नहीं देता इसकी इजाजत’
ऐसे हुई फिल्मों में एंट्री
9 सितंबर 1967 में जन्में अक्षय अपने तीस साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्शन फिल्म हो, कॉमेडी या फैमिली ड्रामा हर किरदार उन्होंने बखूबी अदा किया है। मॉडलिंग की फोटोज देख एक्टर को सबसे पहले फिल्म ‘दीदार’ (Deedar) के लिए साइन किया गया था, लेकिन सबसे पहले उनकी फिल्म ‘सौगंध’ (Saugandh) रिलीज हुई थी। साल 1994 में उनकी 1 साल में 11 फिल्में रिलीज हुई थीं।
ऐसे बने ‘खिलाड़ी कुमार’
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘खिलाड़ी कुमार’ (Khiladi Kumar) के नाम से जाने जाने वाले अक्षय ने अपने करियर में 8 फिल्में की हैं, जिनके टाइटल में ‘खिलाड़ी’ नाम शामिल है। इसी कारण सब उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से जानने लगे। अक्षय कुमार से खिलाड़ी कुमार बनने तक के सफर में ‘खिलाड़ी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘खिलाड़ी 786’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
लगातार फ्लॉप फिल्मों की लगी झड़ी
हालांकि अपने सक्सेसफुल करियर में अक्षय को कई बार डाउनफॉल का भी सामना करना पड़ा है। एक्टर की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ (Phir Hera Pheri) से पहले लगातार 16 फिल्में फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनके कॉन्फिडेंस और ब्रैंड वैल्यू में जरा भी कमी नहीं आईं।साल 2022 भी अक्षय के लिए कुछ खास साबित नहीं हुई है। अब तक रिलीज हुई सभी फिल्में फ्लॉप रही है। हालांकि फिर भी आज के समय में अक्षय इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘रामसेतु’ (Ram Setu) और ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) सहित 6 प्रोजेक्टस हैं। अक्षय की आगामी फिल्म ‘रामसेतु’ (Ramsetu) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का जुड़ाव हिंदू महाकाव्य रामायण से हैं। बता दें कि एक्टर की यह फिल्म इस साल 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
27 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines