बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल की है। तब कहीं जाकर आज ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले इन सितारे ने काफी कुछ झेला, तब कहीं जाकर अपने सपनों का मुकाम हासिल किया। आज हम ऐसे ही एक सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने आउटसाइड होकर भी ये साबित कर दिखाया कि वो किसी से कम नहीं हैं। फिल्मों में आने से पहले इस सितारे ने वेटर से लेकर सेल्समैन तक का काम किया। वहीं मूवी में आकर भी स्ट्रगल कम नहीं हुई, लेकिन आज उन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार की। कल यानी 9 सितंबर को एक्टर अपना 57वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Kannappa के स्टार्स की फीस कितनी? Akshay Kumar को मिली बस इतनी रकम, 200 करोड़ है फिल्म का बजट
बचपन में स्पोर्ट्स में था इंटरेस्ट
अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वहीं एक्टर के पिता भारतीय सेना में थे। अक्षय का बचपन दिल्ली के चांदनी चौक में बिता है। एक्टर बचपन से ही काफी क्रिएटिव थे पढ़ाई-लिखाई के बजाय उनका इंटरेस्ट खेल-कूद में ज्यादा था। वहीं जब उनके पिता यूनिसेफ के साथ काम करने लगे तो उनकी फैमिली मुंबई में आकर बस गई थी। पिता ने पैसा जमा कर उन्हें कर्राटे सीखाने के लिए थाईलैंड भेज दिया था।
पहली मूवी ही रही फ्लॉप
अक्षय कुमार ने थाईलैंड में जाकर पैसा कमाने के लिए वेटर और सेल्समैन का भी काम किया। एक्टर जब भारत आए तो उनका इंटरेस्ट मॉडलिंग में जाग उठा। बस फिर क्या था अक्षय ने स्टूडियो में जाकर फोटोशूट कराया और मॉडलिंग में उतर गए। इसके साथ ही उन्होंने जयेश सेठ के साथ असिस्टेंट फोटोग्राफर के रूप में भी काम किया। अक्षय कुमार ने मॉडलिंग के बाद फिल्मों में कदम रखा और उन्होंने ‘सौगंध’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि ये मूवी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
कैसे बने बॉलीवुड के खिलाड़ी?
सौगंध के बाद उनकी “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी” मूवी रिलीज हुई, इस मूवी ने एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया था। वहीं अक्षय ने आप की अदालत शो में एक बार कहा था कि शुरुआती दिनों में उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप हुई थी। उन्होंने स्टार बनने की उम्मीद तक छोड़ दी थी, लेकिन जब “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी” रिलीज हुई तो उन्हें स्टारडम का स्वाद चखने का मौका मिला। इसके बाद से ही अक्षय का नाम ‘खिलाड़ी’ पड़ गया और उनकी कई फिल्में आई जो सुपरहिट साबित हुईं। आज अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग, एक्शन सीन्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए खूब मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें: 5 हजार रुपये लेकर मुंबई पहुंचा था ये एक्टर, बिस्कुट-फ्रूटी से किया गुजारा; आज करोड़ों में है नेटवर्थ
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines