Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपने 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को आखिरी बात 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) में देखा था। अक्षय कुमार की ये ‘सेक्स एजुकेशन’ बेस्ड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, एक्टर (Akshay Kumar) जल्द कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में अक्षय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पा रहे हैं, जिसके पीछे की वजह किसी को समझ नहीं आ रही।
अक्की ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौगंध’ से की थी। अक्षय कुमार 145 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं एक्टर अपने स्टंट सीन्स भी खुद ही शूट करते हैं। 56 की उम्र में भी खुद को फिट रखते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar Birthday) उन हर बुरी आदतों से खुद को दूर रखते हैं, जो आज के समय में फैशन बन चुका है।
कोई नहीं तोड़ पाया Akshay Kumar का रिकॉर्ड
एक समय था जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को फिल्म इंडस्ट्री की ‘हिट मशीन’ कहा जाता था। वो जिस फिल्म में नजर आते थे वो फिल्म हिट या सुपरहिट हुआ करती थी। अक्की पाजी ने कॉमेडी, इमोशनल, नेगेटिव, पॉजिटिव हर तरह के किरदार निभाकर लोगों का मनोरंजन किया और अपने फैंस के दिलों पर अपनी अलग पहचान बनाई।
हालांकि, कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पा रही है, जिसको लेकर एक्टर ने कभी हार नहीं मानी, जो उनकी सबसे बड़ी खुबी है। भेले ही आज अक्षय कुमार की फिल्में चल नहीं पा रही, लेकिन उनका रिकॉर्ड इंडस्ट्री के तीन खान सलमान, शाहरुख और आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक कोई नहीं तोड़ पाया।
आज भी सफल एक्टर की लिस्ट में नबंर 1 हैं Akshay Kumar
पिछले साल 2022 में अक्षय की कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सेल्फी’, ‘कठपुतली’ और ‘राम सेतु’ जैसी बड़ी फिल्में थी, जो कुछ खास नहीं चल पाई, लेकिन फिर भी अक्की का एक सफल एक्टर का रिकॉर्ड सबसे ऊपर है।
उनके नाम ऐसी 32 फिल्में हैं, जिनमें 2 ब्लॉकबस्टर, 13 सुपरहिट और 17 हिट फिल्में शामिल हैं। वहीं आने वाले समय में ‘मिशन रानीगंज’, ‘वेलकम 3’, ‘राऊडी राठौर 2’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कई फिल्में हैं, जिसने कुछ उम्मीदें लगाई जा सकती हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
25 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines