Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आते रहते हैं. अभिनेता का मजाकिया अंदाज कौन नहीं जानता. हालांकि, कई बार को अपनी कई हरकतों के लिए ट्रोल भी हो जाते हैं. इस बीच अब अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ऐसा सवाल कर दिया है कि खिलाड़ी कुमार फिर से सुर्खियों में हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अक्षय ने ऐसा क्या सवाल किया है? तो आइए जानते हैं इस सवाल के बारे में…
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया सवाल
दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को FCCI फ्रेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में एक साथ देखा गया. इस दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई. अक्षय कुमार ने इस दौरान कहा कि सर, मैंने पीएम मोदी से सवाल किया था कि आप आम कैसे खाते हैं? लोगों ने इसका मजाक बनाया था, लेकिन मैं नहीं सुधरूंगा सर.
संतरों पर पूछा सवाल
इसके बाद अक्षय कहते हैं कि सर, आप नागपुर से हैं और संतरों के लिए फेमस हैं (पहले अक्षय आम कहते हैं, लेकिन फिर इसे सही करते हैं) क्या आपको संतरे अच्छे लगते हैं? इस पर सीएम जवाब देते हैं कि हां, बिल्कुल अच्छे लगते हैं. इसके बाद अक्षय कहते हैं कि आप उन्हें कैसे खाते हैं? आप संतरों को छिलकर खाते हैं या जूसर में डालकर जूस बनाकर पीते हैं? वहीं, अब अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
फिल्म ‘हाउसफुल 5’
इसके अलावा अगर अक्षय कुमार की बात करें को खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म का दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और लोगों को पसंद आई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की. इसके पहले अक्षय को फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था. इस फिल्म ने भी कमाल कर दिया था और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब अभिनेता अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay ने करूर भगदड़ पीड़ितों से वीडियो कॉल पर की बात, मदद का दिया आश्वासन
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines