Akshay Kumar Saif Ali Khan: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. फिल्म के पहले लुक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खूंखार लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. 18 साल बाद दोनों सितारों को ऑडियंस साथ में स्क्रीन पर एक बार फिर देख सकेगी. सोशल मीडिया पर भी दोनों सितारों का लुक काफी वायरल हो रहा है. ‘हैवान’ के पोस्टर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है.
18 साल बाद साथ दिखें अक्षय कुमार-सैफ अली खान
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन करते नजर आएंगे. दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. दरअसल ये जोड़ी 18 साल बाद स्क्रीन पर साथ में देखने को मिलने वाली है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान को आखिरी बार साथ में साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था, इसके बाद दोनों साथ में किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब पर ‘अल्फा’ की नजर, 13 दिनों में कितनी की कमाई?
‘हैवान’ में सैफ का दिखेगा अलग अवतार
अब साल 2026 में रिलीज होने जा रही ‘हैवान’ में दोनों की जोड़ी ऑडियंस को एक बार फिर देखने को मिलेगी. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है. इसमें अक्षय कुमार एक खूंखार विलेन की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में एक विजुअली चैलेंज्ड व्यक्ति की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्मों में ऐसा किरदार सैफ अली खान पहली बार निभाने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, 100 करोड़ से बस इतनी दूर फिल्म, जानें 6वें दिन का कलेक्शन
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘हैवान’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं बता दें सैफ अली खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने किरदार पर खुलकर बातें की थीं. एक्टर ने बताया था कि उनका किरदार भले ही विजुअली चैलेंज्ड हो लेकिन वो किरदार फिर भी स्क्रीन पर एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे. अब फैंस को सैफ अली खान के इस किरदार को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines