Akshay kumar and Ravina tandon: एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में थे।
दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है, लेकिन फिर दोनों के बीच दूरी आ गई। अब हाल ही में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक इवेंट में स्पॉट किया गया है, जिसके फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
अवॉर्ड फंक्शन में साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन
दरअसल, बीत रात यानी रविवार की रात एक अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर से लेकर सुष्मिता सेन तक ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही इस समारोह में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को भी स्पॉट किया गया। साथ ही अक्षय कुमार को स्टाइल हॉल ऑफ फेम के अवॉर्ड से नवाजा गया और उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित करने वाली और कोई नहीं बल्कि रवीना टंडन थीं।
ये भी पढ़ेंः Rhea Chakraborty: रोडीज से कटेगा रिया चक्रवर्ती का पत्ता! प्रिंस नरूला और गौतम ने एक्ट्रेस के साथ काम करने से किया इंकार
अक्षय को बताया रॉकस्टार और सुपरस्टार
सालों बाद दोनों कलाकारों को एक साथ स्टेज पर देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं, स्टेज पर रवीना ने अक्षय की जमकर तारीफ भी की है। एक्टर की तारीफ करते हुए रवीना ने अक्षय को 90 के दशक का रॉकस्टार और सुपरस्टार बताया। अब दोनों के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। साथ ही इसपर सभी अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Anupama Spoiler Alert 6 May: अनुपमा से मिलने में कामयाब हो पाएगा अनुज ? माया की गंदी चाल से फिर जाएगा प्लान पर पानी
90 के दशक में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था
बता दें कि 90 के दशक में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। साथ ही दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का ब्रेकअप हो गया। वहीं, अब एक लंबे अरसे के बाद दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया है, जिससे फैंस भी बहुत खुश हैं।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines