आयरा खान समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा टैटू का खुमार, जानें किसका क्या है मतलब

Bollywood Celebs Who Got Tattoos: बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने प्यार के नाम को टैटू के रूप में गुदवाया है। आज हम आपके लिए उन सेलेब्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं।

Bollywood celebs tattoos

pic credit-news 24 इन सेलेब्स ने भी करवाए हैं टैटू

विज्ञापन

Bollywood Celebs Who Got Tattoos: आमिर खान की लाडली आयरा खान और नुपुर शिखरे हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। फिलहाल कपल अपना हनीमून मनाने के लिए बाली गए थे। इस बीच उन्होंने अपने हाथ में टैटू बनवाया है। कपल ने मैचिंग टैटू बनवाया है, आयरा ने अपने कंधे पर कछुए का एक डिजाइन बनवाया तो वहीं नुपर ने अपने हाथ पर सेम डिजाइन बनवाया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने टैटू की एक झलक शेयर की है। टैटू का ये चलन बहुत पुराना है, हिंदी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने टैटू बनवाए हैं। आइए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने टैटू बनवाए हैं।

दीपिका पादुकोण

विज्ञापन

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण ने कुछ साल पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम का गर्दन पर एक टैटू बनवाया था। टैटू में उन्होंने उनके नाम की शॉर्टफॉर्म आरके का इस्तेमाल किया था।

अक्षय कुमार

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने अपने कंधे पर ट्विंकल खन्ना के निकनेम का टैटू करवाया था। साथ ही उन्होंने गर्दन और पीठ और अपने बच्चों का नाम भी टैटू करवाया है।

रणबीर कपूर

विज्ञापन

दीपिका ही नहीं रणबीर कपूर ने भी अपनी बाहों पर ‘आवारा’ टैटू करवाया था। रणबीर ने ये टैटू अपने दादाजी राज कपूर की फिल्म आवारा के नाम पर बनवाया था।

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की लाइन आई लव यू माय लब्बू टैटू के रूप में लिखवाई थी।

विज्ञापन

फरहान अख्तर

टैटू को प्यार का इजहार करने का भी एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। बॉलीवुड में कई कपल ऐसे हैं, जिन्होंने एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने के लिए अपने हाथ में टैटू गुदवाया है। इनमें एक नाम फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का भी है। शिबानी ने अपनी गर्दन पर पति के नाम का टैटू करवाया है।

विज्ञापन

ऋतिक रोशन

विज्ञापन

इनमें एक नाम ऋतिक रोशन का भी आता है। ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के नाम का अपनी कलाई पर टैटू बनवाया था। साथ ही सुजैन ने भी सेम टैटू अपने हाथ पर गुदवाया था।

सैफ अली खान

विज्ञापन

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक हैं। जब कपल के प्यार की शुरुआत हुई थी, तो उन्होंने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू करवाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ