Akshay Kumar on Pan Masala Ad: इस साल की शुरुआत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक पान मसाला ऐड में नजर आए थे, जिसके बाद एक्टर की खूब आलोचना हुई थीं। ट्रोलर्स ने उनको खूब ट्रोल किया था, जिसके बाद एक्टर ने अपनी सफाई पेश करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी थी। हालांकि, एक्टर एक बार फिर इसी पान मसाला ऐड को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसके बाद एक बार फिर उनको अपने फैंस को सफाई देनी पड़ रही है।
दरअसर, हाल में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर एक बार अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक्टर को एक बार फिर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलर्स का कहना है कि ‘पहले इस ऐड को लेकर एक्टर ने माफी मांगी थी, लेकिन फिर वही हरकते कर रहे हैं’, जिसके बाद एक्टर को एक बार फिर इस ऐड को लेकर सफाई पेश करनी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: चौथे दिन दिखी ‘मिशन रानीगंज’ और ‘फुकरे 3’ के बीच जबरदस्त टक्कर, ‘जवान’ ने की महज इतनी कमाई
पान मसाला ऐड पर Akshay Kumar ने फिर दी सफाई
हाल में अक्षय कुमार अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला विज्ञापन के वायरल वीडियो को लेकर सफाई पेश की है, जिसमें एक्टर ने बताया कि ‘वो पान मसाले का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ये ऐड दो साल पहले शूट किया था’। साथ ही एक्टर ने आगे बताया कि ‘कंपनी के कॉन्ट्रेक्ट के हिसाब से इस ऐड को शूट के अगले महीने के आखिर तक रिलीज करना था, लेकिन ये अब वायरल हो रहा है’।
Akshay Kumar again clarified regarding Pan Masala ad
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रोलर्स अक्षय को बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। हालांकि, उनकी सफाई आने के बाद कुछ उनको इस ऐड को बंद करना की बात ह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मैं तो आपसे यही सुनना चाहता था’। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘अक्षय पाजी कुछ करो। इस पान मसाला कपंनी को रोको’। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘सफाई देने के लिए थैंक्यू पाजी’।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines