Akshay Kumar Movie OMG 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ तीन महीने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म अब 8 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, जो फैंस फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे वो अब फिल्म का मजा घर बैठे ओटीटी पर ले सकते हैं। हालांकि, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड की ओर से ‘A’ सर्टिफिकेशन देकर और करीबन 27 कट्स लगाने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
फिल्म की कहानी ‘सेक्स एजुकेशन’ पर बेस्ड है, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था। हालांकि, इसको लेकर अक्षय ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी, जिसके बाद एक बार फिर एक्टर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ‘इसे एक एडल्ट फिल्म घोषित किया गया। क्या आप लोगों के ये एडल्ट फिल्म लगती हैं?’ हाल में अक्षय ने एक बड़े मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया है।
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की फिल्म के ट्रेलर के चक्कर में फट गईं थिएटर की कुर्सियां, देखें VIDEO
OMG 2 को A सर्टिफिकेट मिलने पर बोले Akshay Kumar
एक बड़े मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार (Akshay Kumar Movie OMG 2) ने कहा कि ‘मैं लड़ना नहीं चाहता। मुझे रुल्स के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है और ना ही मैं इसमें पड़ा और आगे पड़ना चाहता हूं। अगर सेंसर बोर्ड रो ये एक एडल्ट फिल्म है, तो क्या हो बोल सकते हैं, लेकिन क्या आप लोगों को ये एक एडल्ट फिल्म है?’ अक्षय कुमार ने आग कहा कि ‘हमने ये फिल्म जिसको भी दिखाई उन सभी को फिल्म पसंद आई। मैंने ये फिल्म यूथ के लिए बनाई है और मुझे खुशी है कि ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। मैं इससे खुश हूं’।
OMG 2 ने लगाए थे 27 कट्स
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ की कहानी ‘सेक्स एजुकेशन’ पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बच्चे गलत दिशा में मूड जाते हैं और गलतियां कर बैठते हैं। उनको सही रास्ते पर कैसे लाया जा सकता है और इससे उनकी मानसिकता पर क्या असर पड़ सकता है। फिल्म में अक्षय ने भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई है। साथ ही फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट न मिलकर A सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसमें 27 कट्स लगे थे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines