अक्षय कुमार बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है. उन्होंने आज से करीब 35 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था. अक्षय ने अपने करियार में एक बढ़कर एक फिल्मे दी है, जो लोगों को खूब पसंद आई हैं. इतना ही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई भी की थी. बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार (अक्षय कुमार) ने करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में अक्षय कुमार की उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी.
सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अक्षय कुमार कि फिल्म ‘2.O’ का आता है. इस फिल्म में रजनिकांत भी नजर आए थे. यह फिल्म साल 2018 में रिलीज कि गई थी. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 744.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने अक्षय ने ‘पक्षी राजन’ का निगेटिव किरदार निभाया था. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
अक्षय कुमार की दुसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार नजर आए थें. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 317 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई थी.
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि शौचालय और साफ-सफाई कितनी जरूरी है. इस फिल्म को बनाने में सिर्फ 18 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 314 करोड़ रुपये कमा डाले थे.
वहीं चौथे नंबर पर ‘सूर्यवंशी’ का नाम शामिल है. अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी इस फिल्म ने 294 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी ने कैटरिना कैफ भी नजर आई थी.
अक्षय कुमार की 5वी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 288.58 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख नजर आए थे.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines