मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले काफी समय से कुछ गलत कारणों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में सलाखों के पीछे बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने संबंधों को लेकर वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन ने अक्षय कुमार और सलमान खान (Akshay Kumar Salman Khan warned Jacqueline Fernandez) से कहा कि वह सुकेश से शादी करना चाहती हैं, जिन्होंने खुद को “व्यवसायी और राजनेता” के रूप में पेश किया।
अभी पढ़ें – सपना चौधरी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर बढ़ा रहा है तापमान, देखिए Video
ये जानकर उन्होंने एक्ट्रेस को उनके खिलाफ चेतावनी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जो जांच टीम का हिस्सा थे, उन्होंने बताया कि, “जैकलीन को उनके को-एक्टर्स ने सुकेश से सावधान रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने उससे मिलना जारी रखा और महंगे कार्स, महंगे पालतू जानवरों जैसे उपहार स्वीकार करती रहीं।”
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख रवींद्र यादव ने कहा, “सुकेश ने एक्ट्रेस के मैनेजर प्रशांत को प्रभावित करने के लिए एक डुकाटी बाइक भी उपहार में दी थी। वो बाइक जब्त कर ली गई है।”
प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि जैकलीन फर्नांडीज ने जानबूझकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करने और उसके साथ वित्तीय लेनदेन में लिप्त रहने का फैसला किया।
ईडी ने दावा किया कि न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी इस रिश्ते से आर्थिक रूप से फायदा हुआ है। इसके अलावा, एजेंसी ने दावा किया कि फर्नांडीज खुद को और अपने रिश्तेदारों को मिले उपहारों के संबंध में अपना रुख लगातार बदलती रहीं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया कि सबूतों और रिकॉर्ड किए गए बयानों को आमने-सामने लाने के बाद उन्होंने पूरा ब्योरा दिया।
अभी पढ़ें – Mouni Roy ने हॉट अवतार से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, देखें सिज्जलिंग पिक्स
बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez wanted to get marry Sukesh Chandrashekhar) सुकेश चंद्रशेखर से शादी करना चाहती थीं और ऐसा करने की योजना भी बना रही थीं। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर को ‘अपने सपनों का आदमी’ (Man of her Dreams) माना।
इतना ही नहीं, बल्कि विशेष पुलिस आयुक्त, ईओडब्ल्यू (EOW), रविंदर यादव ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सुकेश के आपराधिक गतिविधियों का खुलासा होने के बाद भी उनसे रिश्ता जारी रखा। उनके बयान में कहा गया है, “जैकलीन फर्नांडीज के लिए और भी परेशानी है क्योंकि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी उसके साथ संबंध नहीं तोड़े। लेकिन नोरा फतेही ने एक बार कुछ गड़बड़ होने का शक होने पर खुद को अलग कर लिया।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
14 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines