Akshara Singh Desi Look Viral: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। फिल्मों के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी है। यूं तो अक्षरा अपने बोल्ड लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। हालांकि इस बार एक्ट्रेस ने अपने देसी लुक से फैंस का दिल ही जीत लिया है। आलम ये है कि फैंस भी उनकी लेटेस्ट तस्वीर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
देसी लुक में शेयर की तस्वीर
बता दें कि अक्षरा सिंह ने कुछ घंटे पहले ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अक्षरा देसी अंदाज में एक पहाड़ी के ऊपर बैठी किसी के ख्यालों में खोई हुई नजर आ रही हैं। हालांकि फोटो में उनका पूरा लुक सामने से नहीं दिख रहा है लेकिन साइड लुक से भी वह कहर बरपा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar की रिवीलिंग ड्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान, यूजर्स बोले- आ गई अमीरों की Urfi Javed…
लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह ने ब्लू और रेड कॉम्बिनेशन वाला सूट पहना हुआ है और साइड से दुपट्टा लिया हुआ है। सबसे ज्यादा जो ध्यान खींच रही है वो उनकी हेयरस्टाइल। दरअसल, एक्ट्रेस ने दो चोटी बनाई हुई है और उसमें रेड रिबन लगाया है। उनका हेयरस्टाइल बिल्कुल स्कूल गर्ल्स वाला है। मिनिमल मेकअप में उनकी खूबसूरती देखने लायक है।
देसी लुक ने जीता फैंस का दिल
अक्षरा सिंह की इस तस्वीर पर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है अक्षरा जी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गांव की गोरी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इस लुक में आप ज्यादा खूबसूरत लग रही हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके चेहरे की सादगी देखने लायक है।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट की बौछार कर रहे हैं।
पवन सिंह को लेकर थी ये अफवाह
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। उनका नाम भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। ऐसी चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में ये खबरें महज अफवाह निकलीं। बता दें कि पवन सिंह फिलहाल इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। सिंगर बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
12 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines