Actresses Faced Casting Couch: फिल्मी दुनिया जितनी दूर से खूबसूरत नजर आती है उसके अंदर उतनी ही गंदगी होती है। इस इंडस्ट्री में अभिनेता से लेकर अभिनेत्रियों तक सभी को कुछ ऐसा झेलना ही होता है, जिसको वो जिंदगी भर भूल नहीं पाते। खासकर तब जब वो इंडस्ट्री में अपनी शरुआत में हो और कुछ करने की इच्छा रखते हों। ऐसी ही कुछ भोजपुरी अभिनेत्रियां ये भी है, जिनको फिल्म के बदले डायरेक्ट की अश्लील डिमांडों को सामना करना पड़ता था और ऐसा न करने पर उनको फिल्म से निकालने की धमकी दी जाती थी। इस लिस्ट में कई टॉप भोजपुरी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है।
इस लिस्ट में पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का आता है। आज के समय में अक्षरा सिंह भोजरपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं, लेकिन अक्षरा को इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: G20 डिनर में शामिल होने से पहले जग्गू दादा ने INDIA vs BHARAT पर कही ये बात, बोले – ये बुरी बात…
Akshara Singh से हुई अश्लील डिमांडें
अपने एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने बताया था कि ‘भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के लिए इंडस्ट्री में बने रहना काफी मुश्किल हो गया था। कई निर्देशक उनको लेकर भद्दे कमेंट्स के साथ-साथ अश्लील डिमांड किया करते थे’। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘उनको कई तरह के अश्लील कमेंट्स का सामना भी करना पड़ा था’।
Pakkhi Hegde ने भी कास्टिंग काउच का सामना
फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक पाखी हेगड़े (Pakkhi Hegde) को भी इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कास्टिंग काउच जैसी चीजों को सामना करना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘करियर के शुरुआत में निर्देशक काम के बदले कॉम्प्रोजमाइज करने जैसी भद्दी बातें किया करते थे और मना करने पर फिल्में नहीं मिला करती थीं, जिसकी वजह घर पर खाली बैठना पड़ता था’।
Rani Chatterjee ने भी खोले इंडस्ट्री के कई राज
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती है। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है, लेकिन रानी को भी इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता था। रानी ने मी टू कैंपेन के दौरान बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान पर आइटम सॉन्ग के लिए अपने स्टूडियो बुला कर एक्ट्रेस से जांघे दिखाने के डिमांड की थी और ब्रेस्ट का साइज भी पूछा था।
Monalisa के भी की गई थी अश्लील डिमांड
अपनी दिलकस अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने भी इन चीजों का सामना किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘जब एक्ट्रेस कोलकत्ता में अपने करियर की शुरुआत करत रही थी तब डायरेक्टर उनसे कॉम्प्रोमाइज के लिए पूछा करते थे’।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
11 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines