‘अफेयर का ऑडिट करा लो…’, Akshara Singh ने इंडस्ट्री के लड़कों और प्यार पर कसा तंज
Akshara Singh Post: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी चर्चा में आई है, जिसमें उन्होंने प्यार करने वाले इंडस्ट्री के लड़कों पर तंज कसा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजकल के लड़कों को एक चेकलिस्ट बना लेनी चाहिए.
Edited By : Rahul Yadav|Updated: Feb 7, 2026 15:28
Share :
Akshara Singh ने इंडस्ट्री के लड़कों और प्यार पर कसा तंज (Photo- Akshara Singh/Insta)
भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी के चर्चे रहते हैं. पवन सिंह के साथ ब्रेकअप और रिलेशन तो जगजाहिर है. एक समय था जब दोनों की जोड़ी ना केवल स्क्रीन पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद किया जाता था. लेकिन अब दोनों साथ में नहीं हैं. इन सबके बीच अब अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के लड़कों और प्यार करने वालों पर तंज कसा है. उनकी पोस्ट सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने लड़कों को एक चेकलिस्ट बनाने की सलाह दी है.
दरअसल, अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने तंज कसा और लिखा कि इंडस्ट्री के लड़कों को पहले सभी से अप्रूवल करवाने के बाद ही प्यार करना चाहिए. उन्होंने अपनी स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया. इसे साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड में एक गाना भी लगाया है, जिसके बोल 'कोई अपना होगा' लगाया है.
अक्षरा सिंह ने अपनी इस पोस्ट में इंडस्ट्री के लड़कों को एक सलाह देते हुए लिखा कि आजकल इंडस्ट्री के लड़कों को प्यार करने से पहले एक चेकलिस्ट बना लेनी चाहिए. भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें पहले मम्मी-पापा से एनओसी, फिर लड़की जात पूछ लें, इसके बाद उसकी पास्ट वर्जन हिस्ट्री डाउनलोड कर लें. अपनी पोस्ट में अक्षरा ने ये भी लिखा कि कितने अफेयर रहे उसका ऑडिट भी करा लें ताकि बाद में दिल नहीं सीधे फैमिली मीटिंग टूटे. अक्षरा ने अंत में लिखा प्यार तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो समाज के अप्रूवल के बाद ही रिलीज होती है.
गौरतलब है कि, एक वक्त था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी स्क्रीन पर हिट थी. स्क्रीन के साथ ही दोनों रियल लाइफ में भी काफी पसंद किए जाते हैं. कथित तौर पर वो लंबे समय तक लिवइन में भी रहे लेकिन शादी नहीं किए. अक्षरा और पवन सिंह का ब्रेकअप बुरे मोड़ पर हुआ. एक्ट्रेस ने पवन पर धोखेबाजी, मारपीट और करियर बर्बाद करने की धमकी देने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.
https://www.instagram.com/p/DUBSHeMjQSZ/
अक्षरा ने कई इंटरव्यूज में ये दावा किया है कि पवन सिंह उनके साथ मारपीट करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने भी आरोप लगाया था कि पवन ने उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ कर ली थी और उन्हें इसकी जरा भी भनक नहीं लगने दी थी. आपको बता दें कि पवन ने ज्योति सिंह के साथ मार्च 2018 में शादी की थी लेकिन अब उनका ये रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है.
भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी के चर्चे रहते हैं. पवन सिंह के साथ ब्रेकअप और रिलेशन तो जगजाहिर है. एक समय था जब दोनों की जोड़ी ना केवल स्क्रीन पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद किया जाता था. लेकिन अब दोनों साथ में नहीं हैं. इन सबके बीच अब अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री के लड़कों और प्यार करने वालों पर तंज कसा है. उनकी पोस्ट सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने लड़कों को एक चेकलिस्ट बनाने की सलाह दी है.
दरअसल, अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने तंज कसा और लिखा कि इंडस्ट्री के लड़कों को पहले सभी से अप्रूवल करवाने के बाद ही प्यार करना चाहिए. उन्होंने अपनी स्टोरीज सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया. इसे साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड में एक गाना भी लगाया है, जिसके बोल ‘कोई अपना होगा’ लगाया है.