Akshara Singh, Suyyash Rai: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती है। लोगों को भी अक्षरा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अक्षरा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो एक शख्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं। जैसे ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज
दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अक्षरा अकेली नहीं बल्कि उनके साथ सुयश राय भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को सुयश ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि ऐसी कोई जगह नहीं है, इसके बाद दिल का इमोजी और फिर लिखा कि क्योंकि ये ट्रेंडिंग है।
क्या है कैप्शन?
इसके आगे के कैप्शन में लिखा है कि यह मेरे द्वारा गाए गए सबसे सुंदर गानों में से एक है, क्योंकि यह मेरा है और सच में ये बहुत सुंदर है। अपना प्यार दिखाएं, रील बनाएं और अपनों को टैग करें। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये जो फोटोज सामने आई हैं, वो ‘ऐसी जगह ले जा’ गाने की हैं। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटोज में अक्षरा और सुयश दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।
मंदीप पंघाल ने लिखा है गाना
बता दें कि इस गाने को मंदीप पंघाल ने लिखा है और ये सुनने में भी बेहद सुरीला है। इसके साथ ही अगर अक्षरा और सुयश की बात करें तो दोनों की फोटोज पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि दोनों की जोड़ी बेहद कमाल लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत सुंदर लग रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि शो क्यूट। चौथे यूजर ने लिखा कि बेस्ट कपल। एक और यूजर ने कहा कि बहुत बढ़िया गाना है। एक अन्य ने लिखा कि सच में बहुत बढ़िया गाना है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Video: ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी….’, कैमरे की ओर देखते ही औंधे मुंह गिरतीं Mouni Roy, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
52 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines