हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Akshara Singh को मस्ती करना पड़ा भारी, पापा ने गुस्से में आकर एक्ट्रेस पर उठाया हाथ!

---विज्ञापन---

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी अक्षरा की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख एक्ट्रेस के फैंस भी एक बार को हैरान रह गए। ये तो सब जानते हैं कि अक्षरा सिंह अपने पापा के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। वो अक्सर अपने पापा के साथ मस्ती-मजाक करते हुए रील शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्हें ये मस्ती भारी पड़ गई।

एक्ट्रेस पर पापा ने उठाया हाथ

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक्ट्रेस अपने पापा के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा अपने पापा के साथ काफी मस्ती के मूड में हैं। उनके पापा थोड़े परेशान से बैठे हुए हैं, वहीं एक्ट्रेस उन्हें पीछे की ओर से चिढ़ा रही हैं। जैसे ही उनके पिता को शक होता है कि एक्ट्रेस उनके साथ कुछ मस्ती कर रही हैं तो वो तुरंत पीछे की ओर मुड़ते हैं और अक्षरा को थप्पड़ मारने के लिए जोर से उन पर हाथ उठाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Heeramandi को Oscar दिलाना चाहती हैं Rakhi Sawant, बोलीं- अवॉर्ड नहीं मिला तो अनशन करूंगी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वैसे आपको बता दें कि जिस तरह अक्षरा सिंह अपने पापा के साथ मस्ती करती हैं, ठीक वैसे ही उनके पापा भी मजाक में उनकी ओर हाथ उठाते हैं। ये देख अक्षरा अचानक से डर जाती हैं और काफी शॉकिंग रिएक्शन देती हैं। दरअसल, उन्हें अंदाजा नहीं होता है कि उनके पापा कुछ ऐसा करने वाले थे। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया, ‘ऐसी एक्टिंग कौन करता है पापा कि हम ही डर जाएं।’ उनके इस वीडियो पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह अक्सर ही अपने पापा इंद्रजीत सिंह के साथ फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। वहीं एक्ट्रेस के पापा की बात करें तो इस उम्र में वो काफी फिट हैं। जिस तरह से उन्होंने खुद को मेंटेन रखा है, उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो किसी हीरो से कम हैं। पापा-बेटी की ये जोड़ी फैंस को हमेशा से पसंद आती है।

---विज्ञापन---

Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

Sponsored Links by Taboola