हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Akshara Singh ने फीमेल्स को लेकर क्यों कहीं ये बात? बोलीं- लड़की करें तो...

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लड़कों और लड़कियों को लेकर बेहद खूबसूरत बात कही है। अक्षरा की ये बात लोगों को भी खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Akshara Singh

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े तमाम अपडेट्स इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी अक्षरा के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब अक्षरा ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिससे वो सुर्खियों में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अक्षरा ने ऐसा क्या शेयर किया है, तो आइए जानते हैं…

अक्षरा सिंह ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है कि हमारे यहां जब कोई पुरुष नाम करता है तो सब मिलके इस सोच के साथ उसकी सराहना करते हैं कि हमारा नाम हुआ, हमारा मान बढ़ा…पर वही कोई लड़की जब कुछ अच्छा करने का प्रयास करती है तो हमारे यहां उसे प्रोत्साहित करने के बजाय समूह बनाके हतोत्साहित करने की कोशिश करते हैं… लड़की करे तो किसी का नाम नहीं होता।

Akshara Singh

लड़कों और लड़कियों को लेकर बोलीं अक्षरा

अक्षरा का ये पोस्ट सामने आने के बाद वो चर्चा में आ गई हैं। अक्षरा ने अपने इस पोस्ट में लड़कों और लड़कियों को लेकर बेहद खूबसूरत बात कही है, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रही है और हर कोई अब उनके बारे में बात कर रहा है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस वक्त अपने प्रोजेक्ट के लिए कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

हाल ही में अक्षरा ने वहां से एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा था कि अजब कशिश है तेरे शहर में मुझे जाना, कोई भी रुत हो वो कश्मीर जैसा लगता है। अक्षरा के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। हालांकि इसके बाद अक्षरा ने एक और पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अक्षरा का वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का ‘तेवर’ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि अक्षरा सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री को कई कमाल की फिल्में दी हैं, जिसमें ‘मां तुझे सलाम’, ‘प्रेम विवाह’, ‘सत्या’, ‘सौगंध गंगा मैया के’, ‘साथिया’, ‘सरकार राज’, ‘दिलेर’, ‘धड़कन’ जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने टीवी पर भी अपना जलवा दिखाया है।

यह भी पढ़ें- Sharad Kapoor ने छेड़छाड़ के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अभी-अभी न्यूयॉर्क…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें