News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी खूबसूरती के लिए अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इस बीच उनका एक सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस ने बंद कमरे के अंदर जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं, जो फैंस के दिलों में उतर गया है। वैसे तो अक्षरा सिंह का यह गाना पुराना है लेकिन इसमें उन्होंने कई ऐसे बोल्ड सीन दिए हैं, जिसे आज से पहले उनके फैंस ने कभी देखा नहीं होगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हम बात कर रहे हैं अक्षरा सिंह के सॉन्ग ‘कितने झूठे’ की। इस गाने में एक्ट्रेस ने बोल्ड से लेकर कई इंटीमेट सीन दिए हैं। इतना ही नहीं अक्षरा ने कई जगहों पर किसिंग सीन भी दिए हैं, जिसे देखने के बाद फैंस के दिल का तापमान भी गर्म हो गया है। गाने में इंटेंस बोल्ड सीन्स के कारण एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
अक्षरा सिंह का यह गाना ‘कितने झूठे’ मेरी ट्यून से पिछले साल 2022 में रिलीज किया गया था, जोकि एक रोमांटिक सैड सॉन्ग है। रिलीज होने के बाद सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था। गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में कई इंटीमेट सीन्स दिए है, जिसे देखने के बाद फैंस भी दीवाने हो गए। अपने बोल्ड अंदाज से एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर दी थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : Sana Javed और Shoaib Malik ने शेयर किए हनीमून मोमेंट, समंदर किनारे दिखा खूबसूरत नजारा
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेकरार रहते हैं। एक्ट्रेस के सॉन्ग लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं। इसके अलावा पवन सिहं के साथ भी उनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल एक्ट्रेस का ‘कितने झूठे’ गाना काफी हिट हो रहा है। इस गाने को उनके साथ अभिषेक ने अपनी आवाज दी है जबकि कुणाल वर्मा ने इसे कम्पोज किया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षरा सिंह के इस गाने की खूब तारीफ़ की है। साथ ही जबरदस्त रिएक्शन दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।