---विज्ञापन---

Amrapali Dubey को छोड़ इस एक्ट्रेस के प्यार में गिरे निरहुआ, देखें रोमांटिक गाने का धांसू VIDEO

Nirahua Song: निरहुआ अपने गानों को लेकर खूब पसंद किए जाते हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इन बार एक्टर किसी और एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार नजर आ रहे हैं।

Nirahua Song Tani Dekhal Kari: भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘निरहुआ’ (Nirahua) कहे जाने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी आवाज के लिए भी पसंद किए जाते हैं। उनके गानों को फैंस खूब पसंद करते हैं। निरहुआ ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और कई सुपरहिट गाने गाये हैं। उनके गाने खूब वायरल होते हैं और ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। वैसे तो निरहुआ ने इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, लेकिन उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ खूब पसंद की जाती है।

हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर निरहुआ के जिस गाने का वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो आम्रपाली के नहीं, बल्कि किसी और एक्ट्रेस के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं। जी हां… गाने में निरहुआ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों के इस गाने को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit की वो फिल्म, जिसमें ‘धक-धक गर्ल’ का नाम सुनते ही इन चार Actresses ने कर दिया था इनकार

अक्षरा के साथ रोमांटिक हुए Nirahua

दोनों का ये रोमांटिक गाना ‘हो जाई प्यार बलम जी’ (Ho Jaai Pyar Balamji) उनकी हिट फिल्म ‘जान लेबू का’ (Jaan Lebu Ka) का है। गाने में अक्षरा निरहुआ को मनाती नजर आ रही हैं। गाने के बारे में बात की जाए तो इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने में दोनों की बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसका अंदाजा गाने के वीडियो पर आए व्यूज और लाइक्स-कमेंट्स से लगाया जा सकता है। गाने पर अब तक 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट्स कर दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Nirahua के वर्कफ्रंट की बात

वहीं, अगर निरहुआ के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2001 में साल 2001 में जब एक्टर के पिता का निधन हुआ तो घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी, जिसके बाद एक्टर ने अपना एल्बम निकालना शुरू किया था। उनका पहला एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ था। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा एल्बम ‘निरहुआ नाम है’ निकाला, जिसके बाद ‘निरहुआ सटल रहा’ एल्बम को टी-सीरीज ने निकाला। ये एल्बम इतना हिट हुआ कि उनका नाम ही ‘निरहुआ’ पड़ गया। एक्टर अब तक कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 31, 2023 04:05 PM
End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola