Akshara Singh Dance Video Viral: भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब एक्ट्रेस अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां न चलाती हों। एक्ट्रेस आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
इस बीच अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘शरारा शरारा’ गाने पर अपने हॉट मूव्स दिखा रही हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। आलम ये है कि लोग उनके डांस से अपनी नजरें तक नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स तो एक्ट्रेस को शादी तक का प्रपोजल देने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Akshara Singh ने बाथरूम से नहाते हुए शेयर की फोटो, लोग कर रहे ऊल-जलूल डिमांड
शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस ने दिखाया डांस
अक्षरा सिंह ने कुछ घंटे पहले ही अपना एक वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं। वीडियो में ‘शरारा शरारा’ गाने पर अक्षरा ने ऐसा जबरदस्त डांस किया है, जो अब हर किसी को दीवाना बना रहा है। एक्ट्रेस का डांस देखकर फैंस भी उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘नियम को तोड़ दो और अलग खड़े हो जाओ।’
आपको बता दें कि भोजपुरी क्वीन ने कुछ दिन पहले शावर में नहाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके गीले बाल और हॉट एक्सप्रेशन को देखकर फैंस भी दीवाने हो गए थे। कहना गलत नहीं होगा कि उन तस्वीरों से अक्षरा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने लेटेस्ट वीडियो से तहलका मचा दिया है।
यूजर्स भी कर रहे कमेंट
उनकी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘गोल्डन गर्ल का शानदार डांस।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आई लव यू। आप प्लीज मुझसे शादी कर लो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत अच्छा डांस करती हैं। आपको मॉडल होना चाहिए।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपने चारों तरफ आग लगा दी।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रदीप पांडे चिंटू के साथ दिखाई देंगी। उनके अलावा फिल्म में तनुश्री चटर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ा पहला पोस्टर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines