Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को अक्षरा के गाने बेहद पसंद आते हैं। अक्षरा भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ भी कई गानों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
हाल ही में अक्षरा और पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, जब पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह ने अक्षरा पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, अब अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह के आरोप का करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
यह भी पढ़ें- ‘पोर्नोग्राफी’ केस से क्यों नहीं निकल पा रहे Raj Kundra? वकील ने किया बड़ा दावा
दरअसल, अक्षरा ने पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के आरोपों पर खुलकर बात की। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अक्षरा बताया कि बिना जाने किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। खासकर एक महिला को तो दूसरी महिला के बारे में ऐसा बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे अक्षरा ने कहा कि मेरे मन में उनके लिए सिंपैथी है क्योंकि इस वक्त वो बहुत ज्यादा तकलीफ में हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
अक्षरा ने ज्योति सिंह के आरोपों को बताया बेबुनियाद
कई बार इंसान आपा खोकर काफी कुछ बोल जाता है, लेकिन इन सब चीजों में घसीटना अच्छा नहीं है, वो भी तब जब मैं किसी को जानती तक नहीं हूं और जिनका भी नाम लिया जा रहा है उन्हें मैं 2018 के बाद जानती तक नहीं हूं। बता दें कि अक्षरा ने ज्योति सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
मैं अपना काम कर रही हूं- अक्षरा
साथ ही अक्षरा ने बताया कि कोई भी मेरा नाम लेकर कुछ भी बोलेगा तो जरूरी नहीं कि मैं गलत हो गई। मैं अपना काम कर रही हूं और काम के लिए ट्रेवल कर रही हूं, इसलिए मुझे इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। बताते चलें कि ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। पवन सिंह की पहली वाइफ की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी।
क्या है मामला?
बता दें कि ज्योति सिंह ने अक्षरा पर आरोप लगाए हैं कि पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर अफेयर चल रहा है। ज्योति ने दावा किया कि अक्षरा उनके पति के बच्चे की मां बनने वाली थीं। साथ ही ज्योति ने बताया कि पवन ने उन्हें वाइफ का कभी भी दर्जा नहीं दिया, यहां तक कि उन्हें टॉर्चर करते थे, मारते-पीटते थे। इतना ही नहीं बल्कि अगर कहीं खड़ी होती थी तो कहते थे कि वहां से कूद जाओ।
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
56 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines