Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के लिए खास वीडियो (Akshara Singh Video) शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।
अभी पढ़ें – Malaika Arjun Video: एयरपोर्ट पर साथ नजर आए मलाइका-अर्जुन, इस वजह से हुए ट्रोल
मिस्ट्री मैन संग आईं नजर
हाल ही में अक्षरा सिंह अपना एक नया वीडियो साझा किया है। जैसा कि देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही हैं। साड़ी में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, ‘डार्लिंग जल्द ही।’ इस वीडियो के बाद जहां फैंस उनकी लव लाइफ को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं वहीं आपको बता दें कि यह अक्षरा ‘डार्लिंग’ नाम के किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
भोजपुरी क्वीन हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहे जाने वाली अक्षरा सिंह ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपनी फीस बढ़ाने का ऐलान किया है।
अभी पढ़ें – Ranveer Deepika: दीपिका-रणवीर संग स्पॉट हुईं सारा अली खान, गणपति पूजन में दिखे साथ
बिग बॉस OTT में आ चुकी हैं नजर
भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।हालांकि एक्ट्रेस यह शो तो नहीं जीत पाई लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines