हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विरोध के बावजूद फिल्म Akaal ने पहले ही दिन तोड़ा 3 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल’ का पंजाब में विरोध चल रहा है। मूवी पर धार्मिक भावनाओं आहत करने का आरोप है। इसी बीच फिल्म ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में 3 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Akaal Movie

गिप्पी ग्रेवाल की हाल ही में रिलीज हुई मच अवेटेड फिल्म ‘अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड’ इन दिनों विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म ने जहां एक ओर पंजाबी दर्शकों के बीच उत्सुकता जगाई, वहीं दूसरी ओर सिख संगठनों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की कहानी भले ही बहादुर सिख योद्धाओं पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे दृश्य हैं, जिन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म पर भावनाएं आहत करने का आरोप

फिल्म के विरोध में सबसे मुखर आवाज बनी है बाबा बख्शीश सिंह की, जिन्हें हाल ही में पटियाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाबा बख्शीश सिंह और उनकी समिति का आरोप है कि फिल्म में सिख किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है। उनका कहना है कि सिख योद्धाओं को शराब पीते, तंबाकू खाते या मुंडित रूप में दिखाया गया है, जो सिख परंपराओं और मर्यादा के खिलाफ है।

विज्ञापन

बाबा बख्शीश सिंह ने फिल्म के निर्माताओं को पहले ही 150 से ज्यादा पत्र लिखकर चेताया था कि सिख इतिहास और उनके प्रतीकों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत न किया जाए, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को विवादास्पद दृश्य समेत रिलीज किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये फिल्म सिख योद्धा हरि सिंह नलुआ या जस्सा सिंह आहलूवालिया पर आधारित है, तो उनके किरदारों को पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ दिखाया जाना चाहिए।

क्या है फिल्म पर आरोप?

संगठनों का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे फिल्मकारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो सिख पहचान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। बाबा बख्शीश सिंह ने ये भी आशंका जताई कि जैसे हिंदू देवी-देवताओं को फिल्मों में विवादित ढंग से प्रस्तुत किया गया, उसी राह पर अब सिख इतिहास को भी धकेला जा रहा है।

विज्ञापन

‘अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड’ को गिप्पी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है और वो ही इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं और इसमें निमरत खैरा और गुरप्रीत घुग्गी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म 1840 के दशक के पंजाब की कहानी है, जिसमें सरदार अकाल सिंह और उनके गांव की जंग और सम्मान की लड़ाई को दर्शाया गया है।

फिल्म ने तीन फिल्मों को किया पीछे

जहां एक ओर फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और प्रस्तुति की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर रहा। पहले दिन फिल्म ने महज 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो अपेक्षाओं से काफी कम था। हालांकि, ये फिल्म ‘मित्रां दा ना चालदा’, ‘मां’ और ‘मौजां ही मौजां’ जैसी पंजाबी फिल्मों से ज्यादा कमाई करने में सफल रही है।

विज्ञापन

फिल्म का हिंदी संस्करण खास प्रचार न मिलने की वजह से दर्शकों तक पहुंच नहीं सका। साथ ही सनी देओल की ‘जाट’ और अजीत कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ से टक्कर के चलते फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म आने वाले दिनों में विरोध की लहर को पार कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना पाएगी या फिर ये विवादों में ही गुम होकर रह जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jaat BO Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म, Akaal से होगा नुकसान? ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola