हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ajmer 92 Trailer: 'अजमेर 92' का ट्रेलर जारी, 250 मासूम लड़कियों से हैवानियत की है कहानी

विज्ञापन
Ajmer 92 Trailer

Ajmer 92 Trailer: फिल्म ‘अजमेर 92’ को लेकर पहले काफी विवाद हो चुका है। अब फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो दर्द से भरा है। फिल्म ‘अजमेर 92’ में साल 1987 से 1992 में हुए 250 लड़कियों की बलात्कार और उनमें से कई नाबालिग लड़कियों की आत्महत्या को दिखाया गया है।

वहीं, अब फिल्म के जरिए अब इसे पर्दे पर लाया जा रहा है। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और अब इसका 2 मिनट 45 सेकेंड का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

और पढ़िए – उदयपुर से उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में फटा मोबाइल; वापस कराई इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन

Ajmer 92 का ट्रेलर जारी

बता दें कि फिल्म ‘अजमेर 92’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। साल 1992 में अजमेर में एक बड़े कांड का खुलासा हुआ था, जब सामने आया कि अजमेर की लड़कियों की न्यूड फोटो खींचकर लोगों ने उन्हें ब्लैकमेल किया और उन्हें वायरल करने का डर दिखाकर उनके साथ रेप किया। ये घिनौना खेल 1987 से 1992 तक चला और जब एक पत्रकार ने 92 में इसका खुलासा किया तो लोग डर के मारे सहम गए थे।

250 मासूम लड़कियां से हैवानियत की है कहानी

इतना ही नहीं कहा जाता है कि अजमेर की 250 लड़कियां इस गंदे खेल का शिकार बनी थीं। कुछ ने चुपचाप इसे सहा और कुछ ने सुसाइड कर लिया। हालांकि बाद में कुछ एक लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और वो कोर्ट पहुंचीं और दोषियों को सजा भी हुई।

विज्ञापन

और पढ़िए – जम्मू-कश्मीर: पुंछ इलाके में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, चार आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

वहीं, अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो अजमेर 92 के ट्रेलर में उन लड़कियों के दर्द को बखूबी बयां किया गया है। कहानी को जिस सिरे में पिरोया गया है वो वाकई काबिले तारीफ है। वहीं, इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं। साथ ही बता दें कि अजमेर 92 इसी हफ्ते 21 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं, ट्रेलर देखने के बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है और अब लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

और पढ़िए –  देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola