Ajith Kumar: ऐसा लग रहा है कि मानों सिनेमा को किसी की नजर-सी लग गई है. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब है, तो दूसरी ओर प्रेम चोपड़ा के भी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई है. इस बीच ही सुनने में आया है कि अभिनेता अजित कुमार के तिरुवनमयूर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू की? आइए जानते हैं कि ये धमकी सच निकली या फिर झूठ?
झूठी निकली धमकी
पॉपुलर एक्टर अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी सामने आई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस में जांच में ये धमकी झूठी निकली है. पुलिस ने अपने सर्च डॉग्स की मदद से उनके घर और राम्या कृष्णन और एस वी शेखर सहित कई सेलेब्स के घर की तलाशी ली, जिसके बाद ही पुलिस ने साफ किया कि ये धमकी झूठी है. विस्फोट जैसा कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है.
पुलिस कर रही जांच
इतना ही नहीं बल्कि पुलिस की मामले पर नजर है. अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और इस जांच में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला और ये धमकी झूठी निकली. भले ही ये धमकी फर्जी निकली है, लेकिन फिर भी पुलिस ऐसी धमकियों के पीछे के लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
कई सेलेब्स को मिल चुकी धमकी
गौरतलब है कि बीते समय से इस तरह की धमकियां लगातार आ रही है. ऐसे में पुलिस ने अपनी जांच को तेज कर दिया है और वो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल को इस तरह की धमकी मिली थी. उस वक्त भी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था और मामले की जांच की थी. ना सिर्फ अजित और साक्षी बल्कि इनके पहले भी कई सेलेब्स को धमकी के मामले सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Dharmendra से क्यों नहीं मिल सके Salman-Shahrukh Khan? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines