Ajith Kumar Car Accident: साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अजीत कुमार अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। बीते कुछ दिनों पहले अजीत को लेकर खबर आई थी कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसके पहले भी दो बार अजीत की कार हादसे का शिकार हो चुकी है। इस बीच अब फिर से अजीत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है और वो ठीक हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, GT4 European Series ने अपने एक्स अकाउंट पर अजीत कुमार का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अजीत कुमार की कार ट्रैक से बाहर सड़क पर खड़ी है और टूटी-फूटी नजर आ रही है। साथ ही आस-पास जो सामान पड़ा है, अजीत उसे साफ करने में मदद कर रहे हैं। इस हादसे में अजीत कुमार को कुछ नहीं हुआ है और वो बिल्कुल ठीक है। इसलिए घबराने की बात नहीं है।
अजीत कुमार ने जीता दिल
अजीत कुमार की कार ट्रैक पर खड़ी एक कार से टकरा गई और ये पूरा हादसा हो गया। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि नुकसान की वजह से रेस से बाहर हो गए हैं, लेकिन उन्होंने फिर भी सफाई करने में मदद की है और इसके लिए उन्हें (अजीत कुमार) पूरा सम्मान और बहुत खुशी हो रही है। अजीत कुमार का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि एके आप ठीक हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि वो एक कमाल के इंसान हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि वो हमेशा अच्छे से अपना ध्यान रखते हैं। एक और यूजर ने कहा कि वो हमारा एके है। एक ने लिखा कि उनकी बहादुरी कमाल है। एक और यूजर ने कहा कि अजीत कुमार, खेल फीलिंग। इस तरह यूजर्स ने वीडियो पर रिएक्ट किया है। अजीत कुमार की बात करें तो वो कार रेसिंग के शौकीन हैं और कई बार उनके साथ इस तरह के कार हादसे हो चुके हैं। हालांकि, वो हमेशा ही अपनी शेफ्टी का ध्यान रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Ahaan Panday की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन हैं? जिन्होंने Saiyaara के लिए की एक्टर की तारीफ
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
4 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
5 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
8 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
9 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
12 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
13 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
14 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
16 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines