Ajey: The Untold Story of a Yogi Teaser Out: योगी आदित्यनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्टर अनंत विजय जोशी योगी के किरदार में नजर आने वाले हैं। योगी के किरदार में वो बेहद बढ़िया लग रहे हैं। इस बार वो अपनी एक्टिंग से सभी के होश उड़ा देंगे। उनका चंचल और जोशीला अंदाज टीजर में दिखाया गया है। वो जिस तरह से विद्रोह की आंधी लेकर आ रहे हैं, लगता है बड़े पर्दे पर कुछ बहुत बड़ा होने वाला है।
योगी देंगे भयमुख प्रदेश
1 मिनट 16 सेकंड के टीजर में जबरदस्त सिनेमैटोग्राफी और बेहद शानदार डायलॉग्स देखने और सुनने को मिलेंगे। ये फिल्म आपको बाकी राजनीतिक बायोपिक्स से काफी अलग लगेगी। ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर मजेदार है और आपको बांधे रखेगा। एक योगी क्या-क्या कर सकता है और क्या कुछ बिगाड़ सकता है? वो इस टीजर में देखने को मिल रहा है। ये कहानी एक योगी की है, जो सभी को एक भयमुक्त प्रदेश देने के लिए माफियों को उनके घुटनों पर लाकर, उनसे माफी मांगवाने का प्रण लेते हैं।
व्यवस्था को बदलाव के लिए आया साधु
फिल्म में परेश रावल भी नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि वो एक दमदार रोल में दिखाई देंगे। परेश रावल के अलावा इस फिल्म में दिनेशलाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे स्टार्स भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी में आपको देखने को मिलेगा कि एक साधु जब व्यवस्था में बदलाव के लिए मैदान में आता है और अपराध, भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ता है।
यह भी पढ़ें: The Traitors के फिनाले तक कैसे पहुंचे Sudhanshu Pandey? सुस्त गेम के बाद भी बनाई जगह
डायलॉग्स हैं टीजर की हाईलाइट
इस टीजर में दमदार एक्टिंग सबसे बेहतरीन डायलॉग्स हैं। सबसे बढ़िया डायलॉग है, ‘बाबा आते नहीं, बाबा प्रकट होते हैं।’ इस पर लोग सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके अलावा टीजर की शुरुआत में भी एक लम्बा- चौड़ा डायलॉग है, ‘वो कहते हैं, ये एक योगी है। ये हमारा क्या बिगाड़ लेगा? मगर वो लोग भूल रहे हैं, चाणक्य भी एक योगी थे, भगवान परशुराम भी एक योगी थे।’ इसे सुनकर लग रहा है कि योगी भी सिल्वर स्क्रीन पर कुछ बड़ा करके दिखाएगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines