FIR होने के बाद Ajaz Khan ने बंद किया अपना फोन, गायब हुए एक्टर को ढूंढने में जुटी पुलिस

बॉलीवुड एक्टर एजाज खान के खिलाफ जब से एफआईआर हुई है, तभी से ही एक्टर ने अपना फोन बंद किया हुआ है। एक्टर को ढूंढने के लिए अब मुंबई पुलिस जुटी हुई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

Ajaz Khan

Ajaz Khan

बिग बॉस सीजन 7 में नजर आए एक्टर एजाज खान इन दिनों गंभीर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। एजाज पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारकोप पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया है और तब से एजाज पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन

एजाज खान का मोबाइल फोन स्विच ऑफ

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही एजाज खान का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने जब उनके घर पर दस्तक दी, तो वह वहां भी मौजूद नहीं थे। इस वजह से अब पुलिस उनकी लोकेशन ट्रैक करने और उन्हें ढूंढने में लगी हुई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

एजाज खान हुए गायब?

‘रक्त चरित्र’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एजाज खान पहले भी विवादों में रह चुके हैं। लेकिन इस बार उन पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। अब ये देखना होगा कि कानून की गिरफ्त से वो कब तक बाहर रहते हैं।

विज्ञापन

इसी बीच, एजाज खान का नाम एक और विवाद में भी सामने आया है। हाल ही में उन्होंने उल्लू ऐप के नए रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ को होस्ट करना शुरू किया था, जो 11 अप्रैल 2025 से स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें 9 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी को एक लग्जरी विला में बंद कर दिया गया है, जहां उन्हें कई बोल्ड और साहसी टास्क करने होते हैं।

शो को लेकर हो रहा विवाद

शो की थीम को ‘बिग बॉस’ और ‘लॉकअप’ का अनसेंसर्ड वर्जन कहा जा रहा था। लेकिन शो के एक क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में दिखाए गए कंटेंट को लेकर लोग काफी नाराज हैं और इसे पब्लिक रूप से अश्लील करार दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शो और इसके होस्ट एजाज खान दोनों पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

कुल मिलाकर, एजाज खान इस वक्त दोहरे संकट में फंसे हैं- एक ओर उनके खिलाफ गंभीर कानूनी मामला दर्ज है और दूसरी ओर वो प्रोफेशनल विवाद में भी उलझ चुके हैं। ऐसे में उनके करियर पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। पुलिस फिलहाल उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है और जल्द ही पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ