एक्टर एजाज खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रेप जैसे गंभीर मामले में आरोप एक्टर की अग्रिम जमानत याचिका को मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट का ये फैसला शुक्रवार 16 मई को आया है। उधर, कोर्ट का ये फैसला आने के बाद से ही एजाज खान फरार हो गए हैं। यहां तक कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। मुंबई पुलिस ने एजाज खान की तलाश जारी कर दी है। उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन भी किया गया है।
क्यों मुश्किल में घिरे एजाज खान?
दरअसल, एजाज खान पर लगे रेप के आरोप के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। एक एक्ट्रेस की ओर से एजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एजाज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। आरोप यह भी लगा था कि एजाज खान ने उसे फाइनेंशियली और प्रोफेशनली मदद देने का झूठा वादा भी किया था।
यह भी पढ़ें: Taylor Swift अब हॉट नहीं रहीं…’, Donald Trump ने सिंगर के लिए क्यों कही ये बात?
कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
उधर, मामला दर्ज होने के बाद एजाज खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई के दिंडोशी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। पुलिस की ओर से एक्टर की जमानत याचिका पर विरोध जताया गया था। पुलिस का कहना था कि अगर एजाज खान को जमानत मिल गई तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। शुक्रवार, 16 मई को इस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है
एजाज खान हुए फरार
एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए दिंडोशी कोर्ट ने कहा है कि एक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। ऐसे में एजाज खान की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। उधर, कोर्ट से झटका मिलने के बाद एजाज खान फरार हो गए हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने एक्टर की तलाश के लिए टीम गठित की है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines