Ajaz Khan: बॉलीवुड से फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के एक्टर एजाज खान पर एफआईआर दर्ज हो गई है। एजाज खान पर मामला दर्ज होने के बाद फैंस के भी कान खड़े हो गए हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर एजाज पर मामला क्यों दर्ज हुआ? एजाज पर ये एफआईआर इंदौर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एजाज खान ने गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद एक भड़काऊ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही क्राइम ब्रांच ने एजाज के खिलाफ सख्ती दिखाई है। क्राइम ब्रांच ने इसे गंभीर मानते हुए अभिनेता पर कार्रवाई की है। इस मामले पर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने जानकारी देके हुए कहा कि एजाज ने गैंगस्टर की मौत के मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की है।
क्या बोले अधिकारी?
राजेश दंडोतिया ने आगे कहा कि एजाज ने अपने वीडियो में कहा था कि सलमान एक विशेष वर्ग से थे और पुलिस ने उसकी हत्या की है। पुलिस की जांच में एनकाउंटर जैसा कुछ भी सबूत नहीं मिला था। क्राइम ब्रांच की मानें तो उन्होंने गैंगस्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ वीडियो वायरल हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि मामले में 35 अकाउंट्स की पहचान की गई है। साथ ही उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
एजाज ने क्या कहा था?
एजाज के बयान की बात करें तो उन्होंने कहा था कि वो समंदर का बड़ा तैराक था और वो तालाब में डूबकर नहीं मर सकता। उन्होंने कहा था कि अगर वो गैंगस्टर था, तो उसका गुनाह ये नहीं था कि वो गैंगस्टर था बल्कि ये कि वो मुसलमान था और इसलिए उसे मार दिया। इसी मामले में अब एजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क पर आया अपडेट, कंटेस्टेंट्स के बने दो ग्रुप
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines