बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन अपने दमदार अभिनय के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार 19 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर डायरेक्टर संग वापसी करने वाले हैं. इतना ही नहीं अजय की यह मूवी एक एक्शन-थ्रिलर होने वाली है. अजय देवगन ने साल 2007 में इस डायरेक्टर संग काम कर चुके हैं. अब आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हो गए होंगे कि कौन है वो डायरेक्टर, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं हैं हम आपको इस खबर में उस डायरेक्टर के बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर छाई ये तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट
‘कैश’ में एक साथ किया था काम
साल 2007 में सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म ‘कैश’ में नजर आए थे. इस मूवी में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, एशा देओल, जायद खान और रितेश देशमुख अहम किरदार में नजर आए थे. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने किया था. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. वहीं अब खबर यह भी सामने आ रही है कि सुपरस्टार अजय देवगन डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ कम करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ एक एक्शन-थ्रिलर मूवी में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें:22 साल पहले आई वो बोल्ड फिल्म, जिसका पोस्टर देख तिलमिला उठे थे लोग; थिएटर्स में मच गया था हड़कंप
किस डायरेक्टर संग एक्शन फिल्म करने वाले हैं अजय देवगन
आपको बता दें कि अजय साथ काम करने को लेकर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है. डायरेक्टर ने साफ किया है कि वो एक्टर के साथ एक एक्शन मूवी बनाने वाले हैं. बता दें कि अनुभव सिन्हा और अजय देवगन ने साल 2007 के बाद कई अलग-अलग जोनर की फिल्में की हैं, जिनमें से कई फिल्में हिट साबित हुई है. वहीं साल 2011 के बाद अनुभव सिन्हा ने कोई भी एक्शन वाली फिल्में नहीं की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डायरेक्टर संग अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है. हालांकि, अभी तक एक्टर फिल्म के नाम का कोई ऐलान नहीं हुआ है और न ही यह पता चला है कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
35 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines