हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

AMKDT Trailer Release: क्या पूरी हो पाएगी अजय देवगन और तब्बू की अधूरी प्रेम कहानी?

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Release: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ट्रेलर आपको मिस नहीं करना चाहिए। जब भी ये आइकोनिक जोड़ी साथ आती है तो पर्दे पर मैजिक होता है। एक बार फिर ये ट्रेलर इस बात को साबित कर रहा है।

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Release

Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Release: आज अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ (Auron Mein Kahan Dum Tha) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक बार फिर कॉलेज के ये साथी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जब-जब तब्बू और अजय देवगन साथ में आए हैं इनकी फिल्मों ने धमाल मचाया है। इसका सबसे बड़ा उदहारण है ‘दृश्यम’। भले ही फिल्म में इन दोनों ने रोमांस नहीं किया लेकिन दो महान कलाकार जब साथ पर्दे पर आते हैं तो धमाका होता ही है। ऐसे में जब से फैंस को पता चला कि ये दोनों साथ में फिल्म कर रहे हैं तो उनकी एक्साइटमेंट बढ़ गई।

ट्रेलर में छाए अजय देवगन

वहीं, आज जब ये ट्रेलर सामने आया तो कहानी देखकर लोग फिर से इम्प्रेस हो गए। इस ट्रेलर में कई खासियत हैं। सबसे पहले तो इसमें तब्बू और अजय देवगन का रोमांस दिखाया गया है। कहानी में एक अधूरी लव स्टोरी है जो दर्शकों को बांधे रखेंगी। इस लव स्टोरी के अलावा अजय देवगन के कई और रूप देखने को मिले हैं। एक तो वही फैंस का फेवरेट, एंग्री यंग मैन लुक। अजय देवगन ट्रेलर में कई लोगों को पीटते और गुस्सा करते हुए देखे जा सकते हैं। जेल में होने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हो रहा।

क्या है ट्रेलर की खासियत?

इसके अलावा अजय देवगन उदास और दिल टूटे आशिक के किरादर में भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, उनकी मोहब्बत ने किसी और से शादी कर ली है। ऐसे में जो उनके लिए कभी दर्द पर मरहम का काम करती थी अब वही उनका सबसे बड़ा दर्द बन गई हैं। इसके अलावा सबसे खास चीज जो फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये लव स्टोरी अधूरी क्यों रह गई। ये सवाल बिल्कुल वैसा ही है जैसा ‘दृश्यम’ में था कि 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? ऐसे ही उस रात क्या हुआ था जिसकी वजह से अजय को जेल जाना पड़ा वो देखने के लिए फैंस फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रीना रॉय ने फिल्मों को क्यों कहा अलविदा? पाक क्रिकेटर से शादी कर छोड़ा भारत, तलाक होते ही लौटीं

ट्रेलर में दिखा दम

ट्रेलर देखकर तो शांतनु माहेश्वरी से लेकर जिम्मी शेरगिल तक की एक्टिंग आपको इम्प्रेस कर देगी। तब्बू और अजय तो फिल्म देखने की असली वजह साबित होंगे। ट्रेलर में डायलॉग भी काफी हैवी लग रहे हैं, जो अजय के इमोशंस को दर्शाने में मदद कर रहे हैं। बाकी फिल्म में कुछ भी ज्यादा फैंसी नहीं रखा गया है। कपड़ों से लेकर सेट तक बेहद साधा है। लेकिन फिल्म में आपको थोड़ा खून- खराबा देखने को जरूर मिलने वाला है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस सब होने वाला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें