Ajay Devgn Son Injured: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन और काजोल (Kajol) के बेटे युग (Yug) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बॉलीवुड के इस पॉपुलर स्टार किड को चोट आ गई है। युग अब घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई कि काजोल को बेटे को अस्पताल तक ले जाना पड़ा। अब युग और काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को टेंशन हो गई है। युग की हालत देख सभी को चिंता हो रही है।
युग दिखे अस्पताल के बाहर
अब जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वो मुंबई के अस्पताल के बाहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल बेटे को पकड़कर चल रही हैं। युग खुद से चल नहीं पा रहे हैं। उन्हें चलने में काफी तकलीफ हो रही है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे युग के पैर में चोट आई है, जिसके बाद काजोल को उन्हें अस्पताल तक लेकर जाना पड़ा। व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक बॉक्सर में युग अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए हैं। वीडियो में युग लंगड़ाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं।
पैर में आई चोट
इतना ही नहीं उन्हें चलते हुए तकलीफ तो हो ही रही है, साथ में उनके मुंह से आह भी निकल रही है। दर्द से युग कराह रहे हैं और उनकी ये हालत देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें बेहद दर्द हो रहा है। हालांकि, मामला सीरियस नहीं है तभी तो वो अस्पताल से वापस आ रहे हैं। युग को डॉक्टर ने देखकर वापस घर भेज दिया है। अब उन्हें क्या हुआ है इसे लेकर कोई खास डिटेल सामने नहीं आई है। युग की ये हालत कैसे हुई उसे लेकर अपडेट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: Orry की सरेआम हुई भयंकर बेइज्जती, मांगने पर भी नहीं मिली बर्थडे बैश में एंट्री
काजोल हुईं ट्रोल
अब ये वीडियो बाहर आते ही फैंस ने भी युग के ठीक होने की दुआएं करना शुरू कर दिया है। सभी ने सोशल मीडिया पर अब युग को गेट वेल सून के मैसेज भेजे हैं। दूसरी तरफ काजोल इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, जब युग सीढ़ियों से उतरता है तो एक्ट्रेस बॉडीगार्ड को हाथ से धक्का देकर आगे करती हैं। अब ये देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि काजोल का बर्ताव बॉडीगार्ड के साथ सही नहीं है। ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पर क्लास लगाई जा रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines