Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज की खबर के सामने आते ही ऑडियंस के चेहरे पर चमक आ गई थी। हर किसी को लग रहा था कि अब तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने वाला है। एक तरफ हॉरर कॉमेडी फिल्म है तो दूसरी ओर एक्शन फिल्म। ऐसे में ऑडियंस के पास ऑप्शन की कमी नहीं थी। अब बात फिल्मों की सफलता की की जाए तो कहा जा रहा है कि दोनों अच्छा रिस्पॉन्स कर रही हैं। लेकिन दोनों के प्रॉफिट की बात करें तो कहीं न कहीं कमी तो साफ नजर आ रही है। जी हां, ये हम नहीं बल्कि कमाई के आंकड़े अपने मुंह से बोल रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि सिंघम अगेन के भूल भुलैया 3 के आगे घुटने टेकने के 5 कारण।
आपस में क्लैश होना
अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) हो या कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) दोनों ने एक ही दिन सिनेमाघर में एंट्री मारी थी। ऐसे में कहीं न कहीं दोनों की कमाई पर असर पड़ा, लेकिन सिंघम अगेन का तो ज्यादा ही बुरा हाल हो गया जो रिलीज के 12 दिनों में भी अपना बजट नहीं निकाल पाई है।
यह भी पढ़ें: कभी झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलती थीं एक्ट्रेस, बॉलीवुड में वैनिटी वैन की इनसाइड स्टोरी
अर्जुन कपूर की एक्टिंग ने किया निराश
हालांकि अर्जुन कपूर एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन इस फिल्म में विलेन के रोल में वो वैसा कमाल नहीं दिखा पाए जिसकी उम्मीद थी। अगर एक्शन फिल्म की बात की जाए तो सारा दारोमदार विलेन के हाथ में ही होता है। फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन बने हैं, हालांकि उनका लुक तो धांसू था, लेकिन डायलॉग की कमी ने उनके किरदार को मार दिया।
हैवी बजट लो डायलॉग बाजी
एक तरफ अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 है जिसका बजट 150 करोड़ है तो दूसरी ओर रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन है जिसका बजट 350 करोड़ है। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म का देखा जाए तो हाल बुरा है, क्योंकि रिलीज के 12 दिन में भी वो अपना बजट नहीं निकाल पाई है। हालांकि कार्तिक की फिल्म प्रॉफिट में चल रही है लेकिन उतनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है जितना मेकर्स ने सोचा था।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री ने अश्लीलता कहां से सीखी? सुपरस्टार Nirahua का शॉकिंग खुलासा
एक नजर लेटेस्ट कलेक्शन पर
अब एक नजर दोनों फिल्मों के लेटेस्ट कलेक्शन पर भी डाल लेते हैं। सिंघम अगेन ने ओपनिंग को धांसू की थी, लेकिन अब समय के साथ उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया अब कुल कमाई 214.50 करोड़ हो गई है।
भूल भुलैया 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया है। फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन पर नजर डालें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 425 करोड़ रुपये का कलेक्शन कल फिल्म 208.25 करोड़ के कुल कलेक्शन तक पहुंच गई है और मुनाफा कमा रही है।
यह भी पढ़ें: KBC 16 Junior का पहला करोड़पति बनेगा ये बच्चा? 50 लाख तो जीत चुके
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines