बॉलीवुड एक्टर अजय देगवन की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ का टीजर आउट हो गया है। भोला के बाद एक्टर एक ऐसी डरावनी फिल्म लेकर आए हैं, जिसका टीजर देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। 1 मिनट 32 सेकेंड के इस टीजर में अजय देवगन ने फैंस को चेतावनी दे डाली है। टीजर की शुरुआत होती है एक राक्षस की मूर्ति के साथ, जिसमें पीछे वॉइस ओवर चलता है। शैतान की आवाज में सुनाई देता है, ‘कहते हैं ये पूरी दुनिया बहरी है, लेकिन सुनती सिर्फ मेरी है। काले से भी काला मैं, बहकाने का प्याला मैं, तंत्र से लेकर श्लोक का..मालिक हूं मैं नौ लोक का”।
एक्टर ने टीजर के साथ दी चेतावनी
टीजर में आर माधवन की पढ़ी गई तंत्र क्रिया किस तरह से अजय देवगन और एक धार्मिक परिवार की जिंदगी में भूचाल ले आती है, ये दिखाया गया है। टीजर देखने में जितना डरावना लग रहा है, वह दर्शकों की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा रहा है। इसे देखने के बाद आप बेशक फिल्म को देखने से खुद को राेक नहीं पाएंगे। टीजर को शेयर करने के साथ ही अजय देवगन ने एक दिलचस्प कैप्शन दिया, ‘वो पूछेगा तुमसे…एक खेल खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना’।
शैतान’ का फर्स्ट लुक आउट
आपको बता दें कि बीते दिनों अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘शैतान’ का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें अजय देवगन के अलावा आर माधवन और ज्योतिका का लुक भी सामने आया था। वहीं फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन और आर माधवन के बीच अच्छाई और बुराई की लड़ाई देखने को मिलेगी। यह फिल्म इसी साल 8 मार्च 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें : Fighter Movie First Review: एक्शन से भरपूर है ऋतिक-दीपिका की फिल्म, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines