आंख में चोट के बावजूद सेट पर हुई Singham की वापसी, फिर शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Ajay Devgn Resuming Singham 3: खबर है कि रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ के एक्शन सीक्वेंस के दौरान अजय देवगन की आंख की चोट से उबर रहे अजय देवगन जनवरी में सेट पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

Ajay Devgn

image credit: instagram

Ajay Devgn Resuming Singham 3: बीते 2-4 दिन पहले अजय देवगन फिल्म सिंघम 3 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इस वजह से रोहित शेट्टी को इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन को आंख पर चोट लग गई थी, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा था। अब खबर आ रही है कि अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिर से वापस आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी चोट सही नहीं हुई है।

फिर शुरू होगी शूटिंग

खबर है कि रोहित शेट्टी की सिंघम 3 के एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हुए अजय देवगन आंख की चोट से उबर रहे हैं और जनवरी में सेट पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस दुर्घटना की वजह से शुरुआत में रुकी हुई फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में फिर से शुरू होने वाली है। दरअसल यह घटना मुंबई में एक एक्शन सीन शूट करते समय हुई। इस वजह से अजय देवगन को फिल्म की शूटिंग रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शो मस्ट गो ऑन

चोट के बावजूद, अजय देवगन ने फ्लेक्सिबिलिटी दिखाते हुए और ‘द शो मस्ट गो ऑन’ को दोहराते हुए अपने काम को पूरा करने के लिए वापसी कर ली है। टीम अब ‘सिंघम अगेन’ के लिए रामोजी फिल्म सिटी में एक शूटिंग की तैयारी कर रही है। सिंघम 3 की बात करें तो इस फिल्म करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ आदि कई सिताने नजर आने वाले हैं।

हिट रहीं पिछली दो फिल्में

सिंघम 3 रोहित शेट्टी की बहुप्रतिक्षित फिल्म है। इसकी पहली दो फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। साल 2011 में इसका पहला पार्ट सिंघम रिलीज किया गया था। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स आई थी, जिसे 2014 में रिलीज किया गया था। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म में अजय को पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम के रोल में देखा गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ