हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bholaa Teaser: दृश्यम 2 के बाद एक और ब्लॉक बस्टर लेकर आ रहे हैं अजय देवगन? भोला के टीजर ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Bholaa Teaser: दृश्यम 2 के बाद एक और ब्लॉक बस्टर लेकर आ रहे हैं अजय देवगन? भोला के टीजर ने बढ़ाई हलचल

Bholaa Teaser: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 हाल ही में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इस बीच उनकी एक और फिल्म का टीजर सामने आ गया है। इसका नाम है ‘भोला’ (Bholaa) जिसे खुद अजय ने निर्देशित किया है।

भोला टीजर (Bholaa Teaser) की बात करें तो, इसकी शुरुआत एक अनाथ आश्रम से होती है, जिसमें एक छोटी बच्ची से वहां की संचालिका कहती है कि उससे कोई मिलने आने वाला है। वो कहती है ‘ज्योती आज शाम को ज्यादा देर तक खेलना मत और रात को जल्दी सो जाना कल सुबह तुमसे कोई मिलने आ रहा है।’ इसके बाद वो अनाथ बच्ची अंदाजा लगाना शुरू करती है कि उसका कोई रिश्तेदार नहीं है फिर उससे मिलने कौन आ रहा है।

इसके बाद जेल का दृश्य नजर आता है। इसमें कैदी के रूप में बैठे अजय देवगन श्रीमद्भागवत गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जेल के कौदियों को आपस में बात करते हुए सुना जा सकता है कि ये कौन है कहां से आया है किसी को नहीं पता, जिसे पता था वो बचा नहीं। कहते हैं कि जब भसम लगाता है तो कितनों को भसम कर देता है। इसके बाद अजय अपने माथे पर भस्मी लगाते हुए देखे जाते हैं।

यहां देखें Bholaa Teaser

ये फिल्म का सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर नजर आ रहा है। थोड़ी पहले ही जारी किए गए इस टीजर को देख दर्शकों के मन में पूरी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

अजय ने टीजर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, कौन है वो जिसको पता है वो खुद लापता है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फिल्म Bholaa के बारे में

यह फिल्म 2019 की तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है जिसमें अभिनेता कार्थी ने अभिनय किया था। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। अजय को हाल ही में अभिषेक पाठक की ‘दृश्यम 2’ में देखा गया, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा मिली। इसमें अजय, तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें