Maidaan Vs Chak De India Differences: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘मैदान‘ (Maidaan) का सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म ईद 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
इस बीच मेकर्स की तरफ से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों ही मेकर्स ने मैदान का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि दूसरी ओर लोगों को ‘मैदान’ देखने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की याद आ गई है।
दरअसल, कुछ लोगों का ओपिनियन है कि फिल्म के कई हिस्से साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की यादें ताजा कर रहे हैं। आइए पांच प्वाइंट में समझते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ शाहरुख खान की फिल्म से कितनी अलग है?
चक दे इंडिया से कैसे अलग मैदान
1. अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ फुटबॉल पर आधारित है। ऐसा फिल्म के ट्रेलर में साफतौर पर देखने को मिला है। वहीं शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ हॉकी पर आधारित थी।
2. ‘मैदान’ रियल कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में एक्टर अजय देवगन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में हैं। वहीं शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ काल्पनिक फिल्म थी।
3. शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में एक कोच अंडरडॉग प्लेयर्स की एक टीम को तैयार करता है। इस टीम से किसी को कोई उम्मीद नहीं रहती है। हालांकि अजय देवगन की ‘मैदान’ भी काफी हद तक ऐसी लगती है लेकिन मामला पूरी तरह से अलग दिखता है।
4. ‘मैदान’ में अजय देवगन का सपना है कि फुटबॉल में भारत को पहचान मिले। दरअसल, फुटबॉल का खेल पूरी दुनिया में खेला जाता है। अगर भारत इसमें कुछ कमाल करता है तो पूरी दुनिया में देश की पहचान बनेगी। वहीं ‘चक दे इंडिया’ में कबीर खान को अपने नाम से गद्दार का टैग हटाना है।
5. बता दें कि अजय देवगन की ‘मैदान’ और शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ दोनों ही फिल्में खेलों पर आधारित हैं लेकिन दोनों की महत्वाकांक्षाएं, टीम को मोटिवेट करने का तरीका, उनकी स्किल काफी अलग हैं।
यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई फिल्म
अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैदान’ को CBFC से हरी झंडी मिल चुकी है। इसके बाद फिल्म से किसी भी सीन या डायलॉग को हटाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि फिल्म में डिस्क्लेमर में जोड़ने की बात कही गई है। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रूद्रनील घोष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2024 में प्रीति जिंटा के पल पल बदलते रहे एक्सप्रेशन, जीत पर Kisses भेज फैंस का जीता दिल!
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines