Bollywood Super Flop Movie 2024: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल 2024 में रिलीज हुई जिसका जलवा अभी तक कायम है। बॉक्स ऑफिस पर उन्हें टक्कर देने सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है, 10 जनवरी को रिलीज के दिन पता चल जाएगा लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जो पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया था। मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म महा फ्लॉप साबित हुई।
फिल्म को नहीं मिल पाए दर्शक
भारतीय फुटबॉल के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक और फुटबॉल में उनके योगदान को दिखाती इस फिल्म का नाम ‘मैदान’ था, जिसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। करीब 250 करोड़ रुपये बजट वाली इस फिल्म को जब रिलीज किया गया तो इसे दर्शक ही नहीं मिल पाए। पिछले ही साल ‘शैतान’ और उससे पहले ‘दृश्यम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अजय देवगन के करियर की यह फ्लॉप फिल्म साबित हुई जिसने उनके स्टारडम को हिलाकर रख दिया।
आधी लागत भी नहीं वसूल सकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म ‘मैदान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जबकि दुनियाभर में 71 करोड़ रुपये कमाए। अजय देवगन की फिल्म कुल बजट की आधी लागत भी नहीं वसूल पाई और महा फ्लॉप साबित हो गई।
यह भी पढ़ें: 90 करोड़ में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर, अब OTT पर सुपरहिट
बोनी कपूर की टूट गई थीं उम्मीदें
ऐसा नहीं है कि फिल्म क्रिटिक्स को ‘मैदान’ की कहानी, डायरेक्शन या म्यूजिक पसंद नहीं आया लेकिन फिल्म का बैड लक था कि काफी वक्त से रिलीज के लिए टल रही ‘मैदान’ को जब रिलीज किया गया तो दर्शकों ने उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं दी। बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई इस फिल्म से बोनी कपूर को काफी उम्मीदें थीं।
एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा था कि ‘मैदान’ की असफलता से वह बहुत निराश हुए। भले ही फिल्म फ्लॉप रही हो लेकिन इस पर उन्हें गर्व था। यही नहीं उन्होंने कहा था कि ‘मैदान’ में अजय देवगन ने अपने करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। बता दें कि फिलहाल ‘मैदान’ प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines